फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   God trust government records and properties

Kaithal News: भगवान भरोसे सरकारी रिकॉर्ड और संपत्तियां

Sat, 20 May 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 20 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
God trust government records and properties
नसीब सैनी
विज्ञापन

कैथल। जिले में लगभग सभी विभागों के रिकॉर्ड भगवान भरोसे हैं। यदि कोई अग्निकांड की घटना होती है तो उस पर नियंत्रण के लिए लघु सचिवालय को छोड़कर कहीं भी आग से निपटने के लिए आवश्यक उपाय नहीं किए हैं। या यूं कहें कि सरकार के सरकारी विभाग ही सरकारी निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं। कई बार दी जा चुकी हिदायतों के बावजूद जिले में 37 विभागों में लघु सचिवालय को छोड़कर अन्य किसी भी विभाग के पास फायर एनओसी नहीं है। इसके लिए अब आगामी 25 मई तक दमकल विभाग ने ऑडिट रिपोर्ट मांगी है। डीसी ने अधिकारियों की बैठक लेकर इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सरकारी एवं निजी प्रतिष्ठानों, कार्यालयों के लिए दमकल विभाग की ओर से फायर एनओसी लेनी बहुत जरूरी है। इसमें न केवल आग से निपटने के लिए आवश्यक उपकरण लगवाए जाते हैं, बल्कि आपात स्थिति में इनके प्रयोग की जानकारी भी दी जाती है। सरकारी विभागों में रिकॉर्ड भी रखा जाता है। कई विभागों में तो फाइलें इधर-उधर बिखरी रहती हैं। यदि कभी कोई चिंगारी लगी तो फाइलें राख में बदल जाएंगी। इसी कारण इस बेशकीमती रिकॉर्ड का संरक्षण करने व कार्यालयों में आगजनी पर नियंत्रण के लिए दमकल विभाग ने कमर कसी है। आगामी 25 मई तक ऑडिट रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

डीसी द्वारा पूछने पर दमकल विभाग की ओर से बताया गया कि जिले में 37 में से केवल लघु सचिवालय परिसर में ही फायर एनओसी या फिर आग से निपटने के लिए उपकरण लगवाए गए हैं। जिला अस्पताल में एक बार ये उपकरण लगाए थे। जो चोरी हो गए थे। अभी वहां टैंक बनाया जाना है। इस कारण अस्पताल के पास फायर एनओसी नहीं है। इसके अलावा किसी अन्य विभाग में आग से बचने के लिए सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया है। डीसी ने यह जानकारी मिलने पर सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने रिकॉर्ड व कार्यालय की सुरक्षा के लिए फायर एनओसी की दिशा में काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला दमकल कार्यालय अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग मुख्यालय से निर्देश मिले हैं कि आगामी 25 मई तक फायर एनओसी को लेकर एक ऑडिट रिपोर्ट भेजी जाए। जिसमें यह बताया जाना है कि किन-किन सरकारी विभागों ने यह एनओसी ली है या फिर आग से निपटने के उपाय किए हुए हैं। सुरेंद्र कुमार का कहना है कि केवल लघु सचिवालय के पास ही दमकल एनओसी है। इसके अलावा 36 ऐसे विभाग हैं, जिनके पास फायर एनओसी नहीं है। इन अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे जल्द से जल्द फायर एनओसी के लिए आवेदन करें। अपने रिकॉर्ड व कार्यालय को आपात स्थिति में आगजनी से बचाने के लिए आवश्यक उपकरण लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed