{"_id":"67d1de78ca757f49340ad9c6","slug":"god-protects-those-who-have-faith-shastri-kaithal-news-c-18-1-knl1004-601177-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विश्वास रखने वालों की प्रभु करते हैं रक्षा ः शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विश्वास रखने वालों की प्रभु करते हैं रक्षा ः शास्त्री
Thu, 13 Mar 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। हुड्डा कॉलोनी गली एक में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन खाटू श्याम पार्क में कृष्ण रुकमणी के विवाह की कथा का वर्णन किया गया। वेद व्यास पर विराजमान कथावाचक अरविंद शास्त्री ने कहा कि अटूट विश्वास रखने वाले की प्रभु सदा रक्षा करते हैं।
उन्होंेने बताया कि भगवान कृष्ण का प्रथम विवाह विदर्भ के राजा की पुत्री रुकमणी से हुआ था। रुक्मिणी के बड़े भाई रुक्मी कृष्ण से शत्रुता रखते थे जिसके चलते वह अपनी बहन का विवाह कृष्ण से किसी भी सुरत में करने को तैयार नहीं थे लेकिन रुक्मिणी ने देव ऋषि नारद से श्री कृष्ण के बारे में बहुत कुछ सुना था और वह श्री कृष्ण से ही विवाह करने का निश्चय कर चुकी थी। शास्त्री ने बताया कि भक्तों को अपने भगवान पर अटूट विश्वास होना चाहिए।
यदि अटूट विश्वास हो जाए तो भगवान अपने भक्तों की हर तरह से रक्षा करते हैं। कथा में मंच का संचालन कर रहे राजकुमार जाखौली ने बताया कि कथा वाचक अरविंद शास्त्री ने पिछले दिनों प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में स्नान करने के लिए चीका क्षेत्र से अनेकों परिवारों को निमंत्रण दिया था और महाकुंभ में शास्त्री जी द्वारा इन परिवारों के ठहरने व खाने पीने का पूरा प्रबंध किया था।
विज्ञापन
कथा के समापन पर आरती की गई व भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर पिंका बंसल, अशोक सिंगला, राजकुमार जखौली, राजू गर्ग, सुशील बंसल, वीर कंसल मौजूद रहें।