{"_id":"6646a1256dd54fe8d70b3634","slug":"go-through-history-with-a-positive-attitude-kaithal-news-c-18-1-knl1004-391222-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सकारात्मक दृष्टिकोण संग जाना इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सकारात्मक दृष्टिकोण संग जाना इतिहास
Fri, 17 May 2024 05:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 17 May 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय के सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल रहे विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश के शिमला का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जाना इतिहास से परिचय प्राप्त किया।
सांस्कृतिक प्रभाग के 25 विद्यार्थियों ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी (आईआईएएस) शिमला, रिज मैदान, क्राइस्ट चर्च, जाखू मंदिर और विधान सभा परिसर, हिमाचल प्रदेश का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने भारत-पाकिस्तान के मध्य हुए शिमला समझौता की गवाह बनी वायसराय भवन शिमला की प्राचीन इमारत में शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान वायसराय भवन से जुड़े इतिहास जैसे विषयों से जुड़ी बारीकियों को विस्तार से जाना।
सांस्कृतिक समिति के सयोंजक डॉ जयबीर धारीवाल ने बताया कि महाविद्यालय के 11 छात्राओं एवं 12 छात्रों के दल ने हिमाचल प्रदेश के वायसराय भवन स्थित एडवांस स्टडी शिमला का शैक्षणिक भ्रमण किया। महाविद्यालय पंहुचने पर प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी साबित होते हैं।
विज्ञापन
इसके साथ इस तरह के भ्रमण से विधार्थी अनुभवात्मक सीख एवं प्रायोगिक ज्ञान भी अर्जित करते हैं। इस मौके पर नृत्य और गायन की प्रस्तुति कर सैलानियों को भी खूब आकर्षित किया। इस यात्रा में डॉ. विनोद मान, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. सुनीता और डॉ. वीरेंद्र शर्मा आदि का सहयोग रहा।