फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   GJU's study center will be run in government college

Kaithal News: राजकीय कॉलेज में संचालित होगा जीजेयू का अध्ययन केंद्र

Thu, 24 Jul 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 24 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
GJU's study center will be run in government college
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, कैथल में गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू), हिसार की ओर से डिस्टेंस एजुकेशन अध्ययन केंद्र की स्थापना को अंतिम मंजूरी मिल गई है। विश्वविद्यालय की निरीक्षण समिति द्वारा हाल में किए गए दौरे के बाद रिपोर्ट सौंपने पर यह निर्णय लिया गया।

प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भांबू ने बताया कि विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के तहत यह केंद्र खोला जा रहा है, जहां कुल 12 पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान समिति ने कॉलेज की भौतिक सुविधाएं, कंप्यूटर लैब, विषयवार प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, इंटरनेट कनेक्टिविटी, अध्ययन कक्ष और प्रशासनिक ढांचे का गहन आकलन किया। सभी मानकों को संतोषजनक पाए जाने के बाद केंद्र को हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक ढांचा

केंद्र की शैक्षणिक व प्रशासनिक जिम्मेदारी प्राचार्य एवं मुख्य समन्वयक डॉ. मनोज कुमार भांबू के नेतृत्व में रहेगी। डॉ. अभिषेक गोयल को समन्वयक, प्रो. रामगोपाल को डिप्टी कोऑर्डिनेटर, और संजय जांगड़ा को कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है।
ये पाठ्यक्रम होंगे संचालित
n
एमएससी (गणित)

n
मास्टर ऑफ कॉमर्स (एमकॉम)
n
मास्टर ऑफ आर्ट्स (अंग्रेजी)

n
बीए (स्नातक कला)

n
बीकॉम (स्नातक वाणिज्य)

n
बीए इन मास कम्युनिकेशन

n
डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशंस

n
डिप्लोमा इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

n
डिप्लोमा इन डाटा साइंस

n
डिप्लोमा इन फाइनेंशियल मार्केट

n
डिप्लोमा इन बैंकिंग एंड फाइनेंस

n
डिप्लोमा इन सप्लाई चेन एंड एनालिटिक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed