{"_id":"689b93c7fb552e12c40909e6","slug":"give-up-addiction-the-root-of-diseases-say-yes-to-life-kaithal-news-c-245-1-kht1001-136203-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नशा छोड़ंे, बीमारियों की जड़, जिंदगी को कहें हां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नशा छोड़ंे, बीमारियों की जड़, जिंदगी को कहें हां
Wed, 13 Aug 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नशे के विरुद्ध कैथल पुलिस का जन-जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर युवाओं और आम लोगों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणाम बताए। इस टीम में एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही किस्मत, एसपीओ राजपाल और एसपीओ प्रदीप कुमार शामिल रहे।
एसपी आस्था मोदी ने बताया कि नशीले पदार्थों का समाज में तेजी से चलन बढ़ रहा है, जिसकी चपेट में खासतौर पर युवा आ रहे हैं। स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है। नशा एक ऐसा ज़हर है, जो धीरे-धीरे शरीर को खोखला कर देता है। इसके कारण कैंसर, जिगर की बीमारी, फेफड़ों और दिल की समस्या, शरीर की कमजोरी, याददाश्त में कमी, एड्स और मानसिक रोग जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
उन्होंने कहा कि नशे की लत भी एक बीमारी है और अक्सर सामाजिक, मानसिक या आर्थिक रूप से कमजोर लोग ही इसका शिकार बनते हैं। आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखकर एक सुनहरा भारत बनाने के उद्देश्य से कैथल पुलिस ने यह पहल की है। पुलिस टीम ने जिलेवासियों से अपील की कि वे अपने आस-पास के लोगों को नशे के नुकसान के बारे में जागरूक करें।