फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Girls of IG College dominated the merit list

Kaithal News: मेरिट सूची में आईजी कॉलेज की छात्राओं का रहा दबदबा

Fri, 25 Jul 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 25 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Girls of IG College dominated the merit list
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय, कैथल की बीएससी मेडिकल अंतिम वर्ष की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टॉप-10 मेरिट सूची में परचम लहराया है। कॉलेज की तीन छात्राओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किए हैं।

लवलीन ने 2900 में से 2546 अंक (87.79 प्रतिशत) प्राप्त कर विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। काफी ने 2519 अंक (86.86 प्रतिशत) अर्जित कर चौथा स्थान हासिल किया, जबकि प्रीति ने 2481 अंक (85.55 प्रतिशत) प्राप्त करते हुए आठवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


कॉलेज प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता छात्राओं की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्था के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएमवी समिति के अध्यक्ष जगदीश बहादुर खुरानिया ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम उपलब्धि बताया। कॉलेज महासचिव नरेंद्र मिगलानी, प्रबंधन सदस्य पुनीत गुप्ता और सुरेंद्र सरदाना ने भी छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग और सायंकालीन सत्र प्रभारी श्वेता तंवर ने छात्राओं के समर्पण की प्रशंसा की। इस अवसर पर राजेश गर्ग, रमेश सिंगला, प्रो. दीपिका, प्रो. मनीषा और प्रो. मीना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed