फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Getting benefits of schemes with information

Kaithal News: जानकारी संग योजनाओं का मिल रहा लाभ

Sun, 03 Dec 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 03 Dec 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Getting benefits of schemes with information
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला/चीका। भूसला व बुढ़नपुर गांवों में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जन संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि इसके जरिए लोगों को जानकारी के साथ सरकारी योजनाओं का मौके पर लाभ मिल रहा है।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। साथ ही लाभार्थियों को गैस सिलिंडर व राहत राशि के चेक वितरित किए। साथ ही कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम से गांव-गांव आमजन को जहां योजनाओं का लाभ मिल रहा है, वहीं सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है। इसके साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है, जिससे गरीब व्यक्ति समाज की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। योजनाओं की जानकारी मिलने से संबंधित लाभार्थियों को बहुत लाभ होगा। इसी उद्देश्य को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ग्रामीण आंचल में ज्ञान के अभाव में कई व्यक्ति कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते। इस कार्यक्रम से उन्हें जानकारी मिलेगी, जिससे वे संबंधित योजना का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि आज नागरिकों को योजनाओं को लाभ लेने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे, बल्कि ऑनलाइन व्यवस्था से उन्हें घर बैठे ही लाभ मिल रहा है। यह यात्रा समाज के विशेषकर वंचित वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की एक अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि भूसला के स्कूल में करोड़ों रुपये की राशि खर्च की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश व प्रदेश निरंतर तरक्की कर रहा है। वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र की परिकल्पना को पूरा करने की दिशा में प्रधानमंत्री निरंतर कार्यरत हैं।


इस अवसर पर एडीसी सुशील कुमार, बीजेपी जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, एसडीएम कृष्ण कुमार, बीडीपीओ राजबीर, संदीप कुमार, राजेश शर्मा पिंटू, रेखा शर्मा, कर्मबीर गर्ग, मांगे राम जिंदल, सुरजीत सिंह, जसबीर सिंह, लाल सिंह, सतबीर सिंह, टेक सिंह, बलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed