{"_id":"66f86d4778c660a74f0f3537","slug":"get-employment-in-journalism-after-becoming-proficient-kaithal-news-c-18-1-knl1004-487332-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पारंगत होकर पत्रकारिता में पाएं रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पारंगत होकर पत्रकारिता में पाएं रोजगार
Sun, 29 Sep 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 29 Sep 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के जनसंचार विभाग में शनिवार को एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया। इसमें वरिष्ठ पत्रकार अमित नेहरा ने जनसंचार के विद्यार्थियों के साथ पत्रकारिता में रोजगार के अवसर एवं चुनौतियां विषय पर चर्चा की। कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन उसके लिए विद्यार्थियों को अपने कौशल को तराशना होगा।
उन्होंने छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि यदि वे पत्रकारिता के क्षेत्र में अच्छे पदों पर आसीन होना चाहते हैं तो उनको वीडियो एडिटिंग, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, हिंदी टाइपिंग एवं समसामायिक घटनाओं में अपने आपको पारंगत करना होगा। इस अवसर पर जनसंचार विभागाध्यक्ष प्रो. सुभाष शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान विद्यार्थियों के कौशल को निखारने के लिए प्रेरित करते है।
जनसंचार विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए नियमित रूप से इस प्रकार के व्याख्यान आयोजित किए जाते हैं। विभागाध्यक्ष ने मुख्य अतिथि अमित नेहरा व विशिष्ट अतिथि सुरेश नेहरा व अजमेर मलिक का विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। इस अवसर पर जनसंचार विभाग की वरिष्ठ प्रो. डॉ. मोनिका जाखड़, डॉ. मेहर सिंह, प्रो. विरेंद्र खटकड़, डॉ. अमित पाहवा आदि मौजूद रहे।