{"_id":"68814001ac2a50f74e0bb739","slug":"general-knowledge-competition-held-on-shaheed-chandrashekhar-azads-birth-anniversary-kaithal-news-c-18-1-knl1004-699362-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शहीद चंद्रशेखर आजाद जयंती पर हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शहीद चंद्रशेखर आजाद जयंती पर हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
Thu, 24 Jul 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता शहीद भगतसिंह पुस्तकालय द्वारा आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 8वीं से 10वीं तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में पूछे गए प्रश्न समाज, विज्ञान और स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों पर केंद्रित थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामगोपाल ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए सामान्य ज्ञान के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल ज्ञानवर्धक होती हैं, बल्कि छात्राओं में आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं। प्रवक्ता विश्व प्रताप राणा ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को हुआ था। मात्र 25 वर्ष की आयु में उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। असहयोग आंदोलन के बाद वे हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन से जुड़े और भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों के साथ आजादी की लड़ाई को आगे बढ़ाया।
पुस्तकालय की ओर से अजय ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन को देशभक्ति, साहस और बलिदान का प्रतीक बताते हुए छात्राओं से देश की एकता और विकास के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदीप ढांडा, गुरनाम सिंह, संदीप सिंह, प्रतिभा देवी, सुमन देवी सहित विद्यालय स्टाफ के कई सदस्य उपस्थित रहे।