{"_id":"671430579157c3f8ab02cfe4","slug":"gave-up-his-life-a-year-and-a-half-ago-now-case-against-two-kaithal-news-c-18-1-knl1004-503089-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सवा साल पहले दी थी जान, अब दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सवा साल पहले दी थी जान, अब दो पर केस
Sun, 20 Oct 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। युवती ने करीब सवा साल पहले फंदा लगाकर आत्महत्या की थी और अब परिजनों की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस के मुताबिक, परिजनों को अब युवती का सुसाइड नोट मिला तो उन्हें युवती के आत्महत्या करने के कारणों का पता चला। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पूंडरी थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में उसकी करीब 20 वर्षीय बेटी करनाल जिले के एक कस्बे में एक शिक्षण संस्थान में कोचिंग ले रही थी। उस दौरान उसकी पहचान संदीप नामक युवक से हो गई। आरोपी ने उसकी लड़की से प्रेम-विवाह करने की बात कही, लेकिन बाद में किसी अन्य लड़की से शादी कर ली।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक, इस पर जब उसकी बेटी आरोपी के घर उलाहना लेकर गई तो संदीप व रोहित नामक युवक ने उसे मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहते हुए घर से भगा दिया। इससे आहत होकर सात जुलाई 2023 को उसकी बेटी से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। शिकायतकर्ता ने घर पर मिले सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी संदीप व रोहित पर उसकी बेटी को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
मामले के संबंध में थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।