फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   gas cylender, rate increase, people protest, kaithal

‘660 रुपये लेकर 594 की दी जा रही है रसीद’

Thu, 02 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Thu, 02 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
gas cylender, rate increase, people protest, kaithal
लोगों ने किया रोष प्रकट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एक तारीख से बढ़ी 66.50 रुपये प्रति गैस सिलेंडर की कीमतों के कारण लोगों में रोष फैल गया। वहीं पटियाला रोड स्थित गैस एजेंसी के बाहर बढ़ी हुई कीमतों के कारण लोगों ने रोष प्रकट किया। लोगों का आरोप है कि उनसे बढ़ी हुई कीमत अनुसार 661 रुपये लेकर पर्ची 594 रुपये की दी जा रही है। जिससे उनके खाते में सब्सिडी भी कम आएगी। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पता करवाया जाएगा कि ऐसा क्यों किया जा रहा था।
विज्ञापन


गैस सिलेंडर लेने के आए उपभोक्ता सुभाष, जसमेर, राजेश, सतीश, अमनेश, भूपेंद्र सिंह, राजेश ने बताया कि वे बुधवार सुबह गैस सिलेंडर लेने पहुंचे तो उनसे प्रति सिलेंडर 661 रुपये लिए गए। बताया गया कि कीमतें बढ़ गई हैं। लेकिन इसके लिए रसीद 594 रुपये की दी जा रही है। जिससे उनके खाते में सब्सिडी कम आएगी।
विज्ञापन


प्रदीप ने बताया कि वह 31 जनवरी को गैस लेने के लिए आया था। लेकिन करीब पांच घंटे के इंतजार के बाद वह खाली लौट गया। इसी प्रकार संजू ने बताया कि वह दो दिन से गैस सिलेंडर लेने के लिए आ रहा है। लेकिन गैस नहीं मिली है। हरप्रीत व पंकज ने बताया कि वह 30 और 31 जनवरी को गैस सिलेंडर लेने के लिए आए थे। लेकिन गैस नहीं दी गई है। जबकि उनकी बुकिंग 21 जनवरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गैस एजेंसी मैनेजर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके कंप्यूटर का साफ्टवेयर अभी तक अपडेट नहीं हुआ था और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण 661 रुपये लेेने अनिवार्य थे। कंपनी का सॉफ्टवेयर 31 जनवरी की रसीद काट रहा है। जिसके कारण 594 रुपये के रसीद काटनी पड़ी और उस पर लिख कर दिया कि 661 रुपये लिए गए हैं।


वहीं खाद्य आपूर्ति विभाग में गैस एजेंसी इंचार्ज विक्रम ने बताया कि गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। जिसके कारण 594 की जगह अब 661 रुपये देने होंगे। वहीं उपभोक्ताओं के खाते में सब्सिडी में अधिक आनी शुरू हो जाएगी। बाकि पता करवाया जाएगा कि रसीद कम क्यों दी जा रही थी। गैस की कोई कमी नहीं है। स्टॉक पूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed