फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   garbage in the city

शहर में कचरा ही कचरा, तीन दिन से नहीं हुआ कचरे का उठान

Thu, 25 Jul 2019 10:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
garbage in the city
न्यू करनाल रोड पर लगे कचरे के ढेर। - फोटो : Kaithal
नगर परिषद के कचरा उठान कार्य के ठेकेदार की मनमानी के चलते शहर की स्वच्छता को ग्रहण लग गया है। जिस कारण पूरे शहर में गंदगी का आलम है। कचरा उठान कार्य करने वाले ठेकेदार का ठेका खत्म होने को अभी पांच दिन शेष हैं। लेकिन ठेकेदार द्वारा कार्य न करने से इससे पहले ही शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थित कचरा डंपिंग प्वाइंट से गंदगी का उठान न होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

अधिकतर कचरा डंपिंग प्वाइंट से पिछले तीन दिनों से कचरा ठेकेदार नहीं उठवा रहा है। जिससे यहां पर आस-पास रहे रहे लोगों को भयानक बीमारियों के फैलने का भी भय बना है। बारिश का मौसम होने के कारण कचरा उठान न होने से बीमारियों के बढ़ने का खतरा भी अधिक हो जाता है। ठेकेदार द्वारा कचरा उठान का कार्य न करवाने के कारण शहर के मुख्य मार्गों पर स्थित कचरा डंपिंग प्वाइंट पर गंदगी के ढेर लगे हैं। कचरा उठान का कार्य न होने से हालात ये हो गए हैं कि गंदगी सड़कों पर ही फैलने लगी है।
विज्ञापन

शहरवासी अमन ने बताया कि नप द्वारा लगातार तीन दिन से गंदगी को नहीं उठाया जा रहा है। जिससे काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बदबू का आलम हैं। करनाल रोड नहर कॉलोनी के पास गंदगी का बड़ा ढेर लग गया है। इसके अलावा ढांड रोड, माता गेट, अमरगढ़ गामड़ी, अंबाला रोड, प्रताप गेट, चंदाना गेट पर भी हालात खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद भी स्थिति ज्यों की त्यों : कुछ दिन पहले मुख्य सफाई निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने सफाई को लेकर शहर का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में कई जगहों पर कचरे के ढेर मिले थे, जिस कारण ठेकेदार को नोटिस भी दिया गया था। नोटिस के बाद भी सफाई का काम नहीं हो रहा है। नगर परिषद द्वारा शहर में अलग-अलग स्थानों पर 18 कचरा प्वाइंट बनाए हुए हैं। ठेकेदार के करीब 85 कर्मचारी कचरे को उठाकर खुराना रोड स्थित डंपिंग प्लांट में डालते हैं जो तीन दिनों से नहीं किया जा रहा है। शहर से रोजाना 60 से 70 टन कचरे का उठान होता है।
31 जुलाई को हो रहा टेंडर खत्म : शहर से डोर टू डोर कचरा उठाने का ठेका 31 जुलाई को खत्म हो रहा है। इससे पहले जिला प्रशासन दो बार एक-एक महीने के लिए ठेकेदार की अवधि पहले ही बढ़ा चुका है। नप की ओर से नया टेंडर लगाने की अनुमति लेने के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग को प्रपोजल भेजा गया है। लेकिन अनुमति नहीं मिल रही है। अब पांच दिन बाद नगर परिषद व शहर के लिए हालात खराब होने वाले हैं।

दिया गया है नोटिस : नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने बताया कि शहर से कचरे का उठान न होने से हालात खराब हो रहे हैं। इस बारे में ठेकेदार को नोटिस भी दिया जा चुका है और उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवा दिया गया है। ठेकेदार के खिलाफ जिला प्रशासन व नप उच्च अधिकारियों को ही कार्रवाई करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed