फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fury over the closure of the bus going from Siwan to Katra

सीवन से कटरा जाने वाली बस बंद होने से रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Fury over the closure of the bus going from Siwan to Katra
17 कैथल। सीवन से कटरा के लिए मई में शुरू की गई बस सेवा का फ़ाइल फोटो - फोटो : Kaithal
कैथल। मां वैष्णों देवी धाम के लिए रोडवेज की सीवन से कटरा शुरू की गई बस सेवा को बंद कर दिया है। इससे लोगों में रोष है। इस बस का संचालन पिहोवा सब डिपो से किया जा रहा था। विभाग का कहना है कि पर्याप्त संख्या में यात्रियों के न होने के कारण यह बस सेवा बंद की है। वहीं श्रद्घालुओं का कहना है कि बस सेवा के बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतें होंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कटरा के लिए शुरू की गई यह बस सेवा एकमात्र ही बस सेवा थी जो कैथल से माता वैष्णो देवी धाम जाती था। बसों की कमी के कारण इससे पहले कैथल डिपो की तरफ से एक भी बस नहीं चलाई गई है। यह बस पिहोवा सब डिपो के माध्यम से सीवन से कैथल, पिहोवा व पटियाला, लुधियाना व जालंधर होते हुए कटरा पहुंचती थी। इससे यात्री इसी बस में सवार होकर माता वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए जाते थे। इससे सीवन के साथ कैथल से वैष्णों देवी जाने के इच्छुक यात्रियों को काफी लाभ मिलता था।
विज्ञापन

मई में शुरू की गई थी बस सेवा, पांच माह में ही की बंद
गौरतलब है कि सीवन से वैष्णों देवी के लिए कटरा तक चलाई गई बस सेवा इसी वर्ष के मई में शुरू की गई थी। अब इस बस सेवा को पांच महीने के बाद ही बंद कर दिया है। हालांकि विभाग का कहना है कि इस यह बस विभाग के लिए घाटे का सौदा बनी है। इसलिए इसे प्रतिदिन चलाने की बजाय सप्ताह में दो दिन तक चलाने का फैसला लिया है। इसे सोमवार और शुक्रवार को चलाने का निर्णय लिया, लेकिन अब इस बस को पूरी तरह से बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री अब बस से सीधा नहीं पहुंच सकते कटरा
अखिल भारतीय हिंदू महासंघ के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने कहा कि कैथल से वैष्णो देवी के लिए एकमात्र बस सेवा थी। इससे माता के दर्शनों के लिए जाने वाले यात्रियों को राहत मिली थी। इसके बंद होने के बाद अंबाला, पटियाला या चंडीगढ़ से बस लेनी होगी। कटरा जाने वाली बस सेवा को जल्द शुरू किया जाए।
सीवन निवासी सौरभ शर्मा ने कहा कि सीवन से वैष्णो देवी धाम के लिए बस सेवा शुरू होने से नगर के लोगों को काफी लाभ मिला था। अब इस बस सेवा को पूरी तरह से बंद किया गया है। ऐसा नहीं होना चाहिए। इस बस सेवा को दोबारा शुरू किया जाना चाहिए।

कुरुक्षेत्र रोडेवज के महाप्रबंधक अशोक मुंजाल ने बताया कि सीवन से कटरा तक शुरू की गई सीधी बस सेवा से आय नहीं होती है। जिस कारण इस बस को सप्ताह में दो दिन तक चलाने का निर्णय लिया है। इसे पूरी तरह से बंद करने के आदेश जारी नहीं किए है। यदि यह बस बंद है तो उसकी जानकारी प्राप्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed