फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   From tomorrow, Daulatpur Express train will go only till Gandhi Nagar station in Jaipur

Kaithal News: कल से जयपुर के गांधी नगर स्टेशन तक ही जाएगी दौलतपुर एक्सप्रेस ट्रेन

Tue, 13 May 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 13 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
From tomorrow, Daulatpur Express train will go only till Gandhi Nagar station in Jaipur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। साबरमती-दौलतपुर एक्सप्रेस ट्रेन अब 14 मई से जयपुर के गांधी नगर स्टेशन तक ही जाएगी। रेलवे ने यह फैसला अहमदाबाद स्टेशन पर मरम्मत के चलते लिया है। अब आगामी आदेशों तक साबरमती-दौलतपुर एक्सप्रेस ट्रेन गांधी नगर स्टेशन तक ही जाएगी। साफ है तो इस ट्रेन से अब यात्री केवल जयपुर तक ही जा सकेंगे।

यह अभी तक ट्रेन साबरमती तक जाती है। कैथल से होकर यह राजस्थान और गुजरात और चंडीगढ़ जाने वाली एकमात्र एक्सप्रेस ट्रेन है। कोरोना से पहले यह ट्रेन राजस्थान के जयपुर तक ही जाती थी। महामारी के बाद इस ट्रेन का विस्तार अहमदाबाद के साबरमती आश्रम तक किया गया। इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या काफी अधिक रहती है। ऐसे में अहमदाबाद तक इस ट्रेन का संचालन बंद होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग पर आने वाले कैथल रेलवे स्टेशन से इस समय प्रतिदिन तीन पैसेंजर और दो एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित की जा रही है। इसके तहत कुरुक्षेत्र से जींद और जींद से कुरुक्षेत्र जाने के लिए तीन पैसेंजर व एक दिल्ली और एक दौलतपुर, साबरमती तक के लिए एक्सप्रेस ट्रेन संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर रेलवे की ओर से जारी किए गए एक पत्र के माध्यम से एक सप्ताह तक दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के गांधी नगर तक जाने की जानकारी मिली है। आगे क्या होगा, यह निर्देश नहीं मिले हैं। -सतीश कुमार, अधीक्षक, कैथल रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed