फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Free medicines distributed after testing

Kaithal News: जांच कर बांटीं मुफ्त दवाइयां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Free medicines distributed after testing
कैथल। जिला रेडक्रास सोसायटी कैथल की ओर से डोगरा गेट स्थित होली पथ स्कूल में शुक्रवार को मेडिकल, टीबी स्क्रिनिंग, एसटीडी जागरूकता शिविर लगाया। शिविर के दौरान दिव्यांग बच्चों के खून, आंख व दांतों की जांच सहित उनके मेंटल हेल्थ को जांचा और निशुल्क दवाइयां वितरित की। बच्चों की काउंसलिंग भी की गई। इस मौके पर डीसी प्रीति ने कहा कि समाज सेवा से बड़ा पुण्य का कार्य कोई नहीं है। समाज सेवा अगर निस्वार्थ भाव से की जाए तो मानवता के कर्तव्य को सही मायने में निभाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करना भी सामाजिक उत्थान का ही एक कार्य है। दिव्यांग सशक्त होंगे तो देश व समाज भी सशक्त होगा।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए अनहद एजुकेशन एंड हेल्थ वेलफेयर सोसायटी की ओर से संचालित होली पथ स्कूल डोगरा गेट में चलाया रहा है। इसमें 120 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन्हें मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य संस्थानों से आह्वान किया कि वे आगे आएं, यहां पर विजिट करें और अपना योगदान दें।
विज्ञापन

समाज हर किसी के योगदान से आगे बढ़ता है। प्रशासन द्वारा यहां आयोजित शिविर एक पहल हो सकती है, लेकिन अगर पूरा कैथल इसमें कदम आगे बढ़ाएगा तो इन बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सकता है। उन्होंने डॉक्टरों की टीम का धन्यवाद किया। इसके साथ ही डीसी प्रीति ने स्कूल में शौचालय बनाने का आदेश भी संबंधित अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि जो बच्चे मंदबुद्धि एवं मूक बधिर हैं, उनका इस केंद्र में पंजीकरण करवाएं, ताकि यहां विशेष रूप से प्रशिक्षित अध्यापक बच्चों को शिक्षा देकर उनके भविष्य को उज्जवल बना सकें। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद रेडक्रॉस के वालंटियर्स से आह्वान किया कि वे समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें। इस अवसर पर नशा मुक्ति को लेकर भी शपथ दिलाई।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. रेणु चावला, रेडक्रास सचिव रामजी लाल, डा. बीरबल दलाल, होली पथ स्कूल प्राचार्य कुसुम, प्रमोद कुमार, गुरदेव, टीबी इंचार्ज संदीप बातिश, डाॅ. अनिल रंगा, डाॅ. दीपक, नरेश कुमार, अती बंसल, प्रीति, नरेश कुमार, डा. बीरबल दलाल, रामपाल, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed