{"_id":"687169c355aed883a50dad22","slug":"free-glasses-with-eye-test-kaithal-news-c-18-1-knl1004-689855-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आंखों की जांच के साथ मुफ्त मिल रहा चश्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आंखों की जांच के साथ मुफ्त मिल रहा चश्मा
Sat, 12 Jul 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल कैथल में शुक्रवार को उज्ज्वल दृष्टि हरियाणा अभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर लगभग 100 जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। इस योोजना के तहत आंखों की जांच के साथ सरकार मुफ्त चश्मा उपलब्ध करा रही है।
कार्यक्रम की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने की। उन्होंने नेत्रदान को सबसे बड़ा दान बताते हुए आमजन से मृत्यु उपरांत नेत्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति का नेत्रदान दो लोगों की जिंदगी रोशन कर सकता है।
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से हुई, जिसे स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के लाइव संबोधन के माध्यम से सभी ने देखा और सुना।
विज्ञापन
डॉ. रेनू चावला ने बताया कि अभियान की तैयारियां 15 दिन पहले ही शुरू कर दी गई थीं। डॉक्टरों की टीम द्वारा जिले भर में स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया है। जिले को 6,000 चश्मे अलॉट किए गए हैं, जो चरणबद्ध तरीके से उन लोगों को दिए जाएंगे, जिन्हें जांच के बाद ज़रूरत पाई गई है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की आंखों की भी जांच की जा रही है और उन्हें भी निःशुल्क चश्मे प्रदान किए जा रहे हैं, ताकि वे बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकें और अपना भविष्य संवार सकें। कार्यक्रम में पीएमओ डॉ. दिनेश कंसल, डॉ. अजय शेर, डॉ. दिया प्रताप सिंह, डॉ. कविता गोयल, डॉ. सरोज नीरूबाला, सुनीता, सतीश सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
नेत्रदान करने वालों को सम्मानित किया गया
सेक्टर 20 निवासी प्रेमलता, जिन्होंने 5 जुलाई को नेत्रदान किया, उनके परिवार को सम्मान पत्र प्रदान किया गया। सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने प्रेमलता के परिजन आशीष सिंगला को सर्टिफिकेट सौंपते हुए कहा कि समाज में ऐसे प्रेरणादायक उदाहरणों की जरूरत है।