फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Free bus service to eight lakh women

Kaithal News: आठ लाख महिलाओं को मुफ्त बस सेवा

Wed, 07 Aug 2024 05:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 07 Aug 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Free bus service to eight lakh women
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा सरकार के आदेशों के तहत इस बार भी रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में हरियाणा रोडवेज की ओर से महिलाओं व 15 साल तक के बच्चों की निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगा। जिले की करीब आठ लाख महिलाएं इस सेवा का लाभ उठाएगी।

योजना के लिए रोडवेज विभाग के मुख्यालय ने 12 दिन पहले ही पत्र जारी कर दिया है। रोडवेज में 18 अगस्त से दोपहर 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं को को फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी। दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए फ्री यात्रा मान्य होगी। इसके साथ ही प्रदेशभर के डिपो में रोडवेज के अधिकारियों को रक्षाबंधन पर्व को लेकर निशुल्क बस सेवा की सुविधा देने को लेकर तैयारी करने के आदेश भी दे दिए हैं। वहीं, हर बार की तरह इस बार रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के साथ 15 साल तक के बच्चे फ्री में सफर कर पाएंगे। पत्र के अनुसार हरियाणा रोडवेज ने 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 19 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए यात्रा फ्री रहेगी। इन तैयारियों के साथ ही हर बूथ पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


जहां भीड़ वहीं चलेगी बसें ः रक्षा बंधन पर्व के दिन अगर जहां ज्यादा भीड़ होगी। वहीं बसों को चलाया जाएगा। हालांकि इस बार कैथल डिपो में पर्याप्त मात्रा में बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज के पास करीब 200 बसें हैं। निर्देशों के तहत हरियाणा रोडवेज की साधारण

बसों में 29 अगस्त दोपहर 12 बजे से 30 अगस्त को रात 12 बजे तक महिलाएं निशुल्क यात्राएं कर सकेंगी।

इस साल भी 36 घंटे के लिए महिलाओं व 15 साल तक के बच्चों को रक्षा बंधन पर्व पर निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए रोउवेज के मुख्यालय की ओर से पत्र आ चुका है। पत्र में डिपो को अपने स्तर पर सभी तैयारियां पूरी करने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। -वीरेंद्र पाल, यातायात प्रबंधक, कैथल डिपो



इन राज्यों के लिए

मान्य नहीं है योजना



रोडवेज ने दिल्ली, चंडीगढ़ व हरियाणा में कहीं पर भी महिलाओं को जाना है तो किराया नहीं लगेगा। अगर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड़ व अन्य राज्यों में जाना है तो किराया देना पड़ेगा। रक्षाबंधन पर्व पर कोई व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। इसमें बस स्टैंड परिसर के अंदर व बाहर कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed