फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Free admission up to 15 in recognized private schools

Kaithal News: मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में 15 तक मुफ्त दाखिला

Wed, 03 Apr 2024 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 03 Apr 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Free admission up to 15 in recognized private schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सरकार ने प्रदेशभर के मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के सेक्शन 12 (1) (सी) व आरटीई नियम 2011 के तहत 25 फीसदी सीटों पर गरीब परिवारों के बच्चों को दाखिला सुनिश्चित किया है।

इस नियम के तहत गरीब बच्चों को 15 अप्रैल तक मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त दाखिला मिलेगा। यह जानकारी समाजसेवी रामदिया चावरिया ने दी है। उन्होंने बताया कि इस नियम के तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 25 फीसदी सीटों पर गरीब परिवारों के बच्चों को दाखिला देना अनिवार्य है। शिक्षा विभाग ने 31 मार्च से 15 अप्रैल तक दाखिला आवेदन मांगे है।
विज्ञापन


इस प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए बच्चे के परिवार की आय प्रतिवर्ष एक लाख 80 हजार रुपये से कम हो। ये परिवार अपने बच्चों को प्री नर्सरी से पहली कक्षा तक निजी स्कूलों में दाखिला के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। ये अभिभावक सीधे संबंधित विद्यालय में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्कूल स्तर पर दाखिला का लाटरी ड्रा 18 अप्रैल को निकाला जाएगा। इस पर निजी विद्यालयों की ओर से 22 अप्रैल तक बच्चों के दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद पहले ड्रा में शामिल बच्चों द्वारा दाखिला न लेने की सूरत में बची हुई आरक्षित सीटों पर दाखिला 23 से 29 अप्रैल तक होंगे। कहा कि जागरूक एवं पात्र अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों के दाखिला कराने के लिए आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरड़ में दाखिले के लिए निकाली रैली
कैथल। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरड़ में प्रवेश उत्सव मनाया। अध्यापकों ने बच्चों के साथ मिलकर बैनर लेकर गांव नरड़ में प्रवेश को लेकर जागरूकता रैली निकाली। सभी बच्चों ने सरकारी स्कूलों में प्रवेश करवाने को लेकर नारे लगाए और ग्रामीणों को जागरूक किया। प्रवेश उत्सव के लिए जागरूकता रैली स्कूल से शुरू होकर गांव की मुख्य गली से होते हुए लखमीर पट्टी, दहलीज पट्टी, गोगा पीर चौक से होते हुए कश्यप चौपाल वापस स्कूल में पहुंचे। इस दौरान अध्यापकों ने चौक चौराहे, गली, मोहल्ले में मिलने वाले ग्रामीणों को उनके बच्चों के दाखिले सरकारी स्कूलों में करवाने के लिए कहा। ग्रामीणों ने भी अध्यापकों को बच्चों के दाखिले सरकारी स्कूल में ही कराने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed