{"_id":"626af72e67769a52383cfe22","slug":"fraudulently-grabbed-money-in-the-name-of-selling-land-kaithal-news-knl10646449","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर हड़पे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर हड़पे रुपये
विज्ञापन
कैथल। जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर 80 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के बाद पूंडरी पुलिस ने महिला व उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पूंडरी थाना में दी शिकायत में अंबाला निवासी राजीव शर्मा ने बताया कि उसने फतेहपुर में 24 कनाल जमीन फतेहपुर निवासी नीलम से खरीदनी तय की थी। एक करोड़ 43 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से जमीन खरीदने का सौदा हुआ। गवाहों के सामने नीलम को 80 लाख रुपये अग्रिम राशि दी गई। राजीव का आरोप है कि इसके बाद नीलम ने 60 लाख रुपये लेकर कुछ हिस्से की रजिस्ट्री किसी अन्य व्यक्ति के नाम करवा दी।
वह 15 मार्च को शेष राशि लेकर तहसील पहुंचा तो नीलम ने रजिस्ट्री नहीं करवाई। राजीव का आरोप है कि उसने उसी जगह पर कार्यालय खोला हुआ है। छह अप्रैल को कार्यालय बंद था। राजीव का आरोप है कि नीलम व उसका बेटा नीरज वालिया कुछ असामाजिक व्यक्तियों के साथ बिना इजाजत कार्यालय में घुसे और ताला तोडक़र जमीन के कागजात उठाकर ले गए। कार्यालय से एक लाख रुपये नकद व एसी भी उठा ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी कर पैसे, चोरी करने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।