फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fraud of Rs 90,394 by posing as fake police officer...

Kaithal News: फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर 90,394 रुपये की धोखाधड़ी

Sat, 26 Jul 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 26 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 90,394 by posing as fake police officer...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। साइबर ठगों ने खुद को फर्जी पुलिस अधिकारी बताकर गांव सिमला निवासी अनिल कुमार से 90,394 रुपये की ठगी कर ली। शिकायत के आधार पर साइबर थाना, कैथल मामले की जांच कर रही है।

अनिल ने दी शिकायत में बताया कि 12 जनवरी 2025 को उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को पुलिस अधिकारी बताया। आरोपी ने उसके व्हाट्सएप पर एक फर्जी नोटिस भेजा और उस पर दबाव बनाकर उसके खाते से 90,394 रुपये निकलवा लिए। मामले के संबंध में जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


म्यूचुअल फंड में निवेश के नाम पर 11.17 लाख ठगे

कैथल। कैथल साइबर क्राइम थाना पुलिस ने म्यूचुअल फंड में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलवाने का झांसा देकर 11 लाख 17 हजार 527 रुपये की ठगी के मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 20 निवासी रोहतास कुमार ने शिकायत में बताया कि 19 मार्च 2025 को उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को म्यूचुअल फंड का विशेषज्ञ बताया। आरोपी ने कहा कि वह निवेश करवा कर उसे अच्छा मुनाफा दिलवा सकता है।


रोहतास उसकी बातों में आ गया और आरोपी के बताए खातों में अलग-अलग तिथियों में कुल 11,17,527 रुपये जमा करवा दिए। बाद में जब मुनाफा नहीं मिला और संपर्क टूट गया, तब धोखाधड़ी का एहसास हुआ। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed