{"_id":"55aab748ab0b0ce78bab09431165dfbf","slug":"fraud-of-rs-32-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका भेजने के नाम पर 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका भेजने के नाम पर 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी
अमर उजाला ब्यूराे/कैथ्ाल
Updated Wed, 17 Jun 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका भेजकर मोटी कमाई करवाने का झांसा देकर फ्रैंडस कालोनी निवासी एक व्यक्ति को एक अन्य ने 32 लाख रुपये का चूना लगा दिया। लेकिन उसे न तो विदेश भेजा और ना ही उसके पैसे वापिस दिए। जिस कारण पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
सिविल लाईन पुलिस ने में दी शिकायत में फ्रैंड्स कालोनी निवासी अमरजीत सिंह ने बताया कि वह अपने भाई को अमेरिका भेजना चाहता था। उसका संपर्क गांव सेरहधा निवासी राममेहर से हुआ। उसने उसे उसके भाई को अमेरिका भेजने के नाम पर उससे 32 लाख रुपये की मांग की है। उसने किसी तरह से 32 लाख रुपये का प्रबंध किया और आरोपी को सौंप दिए। उसने 4 अगस्त 2012 में यह राशि आरोपी को सौंपी थी।
विज्ञापन
इसके बाद उसने आरोपी को कहा कि उसके भाई को अमेरिका भेजने का प्रबंध करे। शुरू से ही वह टाल-मटौल करता रहा। कभी कागजात तैयार न होने की बात कहकर तो कभी आगे कार्रवाई चलने की बात कहकर उसे टरकाता रहा। जब बार-बार कहने के बावजूद उसने उसके पैसे नहीं लौटाए तो मजबूरन उसे लगभग 3 साल बाद पुलिस की शरण लेनी पड़ी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बाद इस मामले की जांच सीआईए-3 ने की। जांच के बाद ही मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।