फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fraud of 16 lakhs in the name of sending Canada, case filed against three

कनाडा भेजने के नाम पर 16 लाख की ठगी, तीन पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 16 lakhs in the name of sending Canada, case filed against three
पूंडरी। सिकंदर खेड़ी के एक युवक को कनाडा भेजने के नाम पर तीन आरोपियों ने 16 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सिकंदर खेड़ी निवासी शकुंतला देवी ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है और वह एक गरीब परिवार से संबंध रखती है। उसका बेटा कुलदीप उर्फ दीपू पूंडरी में एक सर्विस स्टेशन पर काम करता था।
विज्ञापन

वहीं पर मोहना निवासी अमित भी काम करता था। अमित ने उसके बेटे कुलदीप को कहा कि उसका चाचा शीशन व चाची नीलम युवकों को विदेश में भेजने का काम करते हैं। वे उसे भी कनाडा भेज देंगे। उसका बेटा कुलदीप आरोपियों की बातों में आ गया। शीशन व नीलम एक दिन उनके घर आए और कनाडा भेजने के बारे में बात हुई। शीशन ने कहा कि कनाडा के कुल 30 लाख रुपये लगेंगे। 16 लाख पहले और बाकी बाद में देने होंगे। शकुंतला ने शिकायत में बताया कि पैसों के इंतजाम के लिए अप्रैल 2017 में उन्होंने एक एकड़ जमीन बेच दी। शकुंतला ने अपने रिश्तेदारों जमाई नरेश दादुपूर, ननद ईशरो देवी व समधी धर्मसिंह मंजूरा की मौजूदगी में अपने घर सिकंदर खेड़ी में 16 लाख रुपये दे दिए। उन्होंने लड़के को कनाडा भेजने के लिए तीन महीने का समय मांगा। फरवरी 2018 में उसके लड़के कुलदीप को जहाज में बैठा दिया, लेकिन दो महीनों तक न तो उनका बेटा कनाडा पहुंचा और न ही उन्होंने लड़के से बात करवाई। लगभग तीन महीने बाद उनका बेटा वापस आ गया। उसे कनाडा न भेजकर कहीं बीच में ही रखा गया। जब उसने आरोपियों से पासपोर्ट व पैसे वापस मांगे तो वे उसी को धमकाने लगे। इसी बात को लेकर अप्रैल 2018 में एक पंचायत भी हुई। इसमें आरोपी पैसे देने की बात मान गए, लेकिन पैसे नहीं दिए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed