फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fraud in the name of issuing gas connection

Kaithal News: गैस कनेक्शन जारी करने के नाम पर धोखाधड़ी

Mon, 07 Apr 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 07 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of issuing gas connection
कैथल। पूंडरी थाने में पाई के इंडियन गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ एक महिला के नाम से गैस कनेक्शन लेकर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। गांव भाना के काला ने पूंडरी थाने में दी शिकायत में बताया कि वह 2024 में अपनी मां के नाम पर गैस कनेक्शन लेने के लिए पाई की इंडेन गैस एजेंसी गया था। वहां पर उसने सभी दस्तावेज दे दिए थे लेकिन बावजूद इसके गैस एजेंसी वाले उसे कनेक्शन नहीं दे रहे थे। बाद में जब उसने बैंक के स्टेटमेंट चेक करवाए तो उसमें गैस कनेक्शन के सब्सिडी के आने का पता चला। जब उसने गैस एजेंसी से बातचीत की तो आरोपियों ने उसे कोई जवाब नहीं दिया। पूंडरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वीरभान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed