{"_id":"683b56d534fcc4658e0b629f","slug":"fourth-accused-arrested-for-stealing-jewellery-and-cash-from-a-house-kaithal-news-c-18-1-knl1004-659779-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मकान से जेवर और नकदी चोरी करने में चौथा आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मकान से जेवर और नकदी चोरी करने में चौथा आरोपी पकड़ा
Sun, 01 Jun 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने मकान से जेवर और नकदी चोरी करने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मुकेश है, जो रोहतक निवासी है।
भागल निवासी निवासी लाल सिंह ने शिकायत दी थी कि 30 अप्रैल को मकान की पीछे की खिड़की उखाड़ कर अज्ञात 10 तोला जेवर और एक लाख रुपये नकदी चोरी कर ले गए थे। इस बारे थाना चीका में केस दर्ज किया गया था। उपरोक्त मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजे जा चुके है। इस मामले की जांच के दौरान एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने तीसरे आरोपी डेरा संधु फार्म पिहोवा निवासी कुलदीप उर्फ काकू को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद मुकेश के बारे में जानकारी मिली। तब एएसआई अशोक कुमार की टीम ने लखन माजरा जिला रोहतक निवासी आरोपी मुकेश को काबू किया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 15 ग्राम सोने के जेवर और 120 ग्राम चांदी आभूषण बरामद किए गए। दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। संवाद