फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four major parks of the city will be brightened with Rs 1.5 crore.

Kaithal News: 1.5 करोड़ रुपये से चमकेंगे शहर के चार प्रमुख पार्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Four major parks of the city will be brightened with Rs 1.5 crore.
कैथल। शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। लंबे समय से देखरेख की कमी और अनदेखी के कारण बदहाल और अव्यवस्थित हो चुके शहर के प्रमुख पार्क अब नए रूप में दिखाई देंगे। नगर परिषद ने ताऊ देवीलाल पार्क, जवाहर पार्क, शहीद उद्यम सिंह पार्क और चिल्ड्र्रन पार्क में बड़े स्तर पर सुधार के लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। अगले एक सप्ताह के भीतर पार्कों के सुधारीकरण का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विदित रहे कि शहर के पार्क न सिर्फ मनोरंजन और स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि ये शहर की हरियाली और सौंदर्य में भी योगदान देते हैं। लंबे समय से इन पार्कों में साफ-सफाई की कमी, टूटे हुए खेल उपकरण, खराब बेंच और फूटपाथ की समस्या रही है। इससे न सिर्फ पर्यावरण की गुणवत्ता प्रभावित हुई, बल्कि पार्कों में सुबह और शाम की सैर करने वाले नागरिक भी असुविधा का सामना कर रहे थे।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार सुधार कार्यों में मुख्य रूप से पार्क की बाउंड्री वॉल का जीर्णोद्धार, बच्चों के लिए खेल उपकरणों की मरम्मत, नए उपकरणों की स्थापना, पैदल पथ और लाइटिंग की व्यवस्था मुख्य रहेगी। बैठने के लिए हरे-भरे गार्डन बनाए जाएंगे। आधुनिक बेंच और टूटी फूटी सभी कुर्सियों को बदला जाएगा। साफ- सफाई का विशेष ख्याल रखा जाएगा। चिल्ड्रन व जवाहर पार्क के बीच बनी विदक्यार झील की साफ- सफाई भी करवाई जाएगी। काफी समय से बंद पड़े फव्वारे भी चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों की जुबानी
सुबह पार्क में घूमने आने वाले समाज सेवी मनोज कुमार, कमलजीत सिंह, केहर सिंह, राजबीर व मंदीप ने बताया कि शहर के हर पार्क को नियमित रूप से मेंटेन करना बेहद जरूरी है। पार्क सिर्फ हरियाली तक सीमित नहीं होते, ये मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक मेल-जोल और बच्चों की शारीरिक गतिविधियों के लिए भी आवश्यक हैं। पिछले कई महीनों से पार्कों की स्थिति खराब थी। बेंच टूटे हुए थे और साफ-सफाई का भी अभाव था। अब जब सुधार कार्य शुरू होगा, तो हम बच्चों के साथ सुरक्षित और आरामदायक माहौल में समय बिता सकेंगे।



डीसी अपराजिता ने किया था निरीक्षण
कुछ दिन पहले ही डीसी अपराजिता ने चिल्ड्र्रन पार्क और जवाहर पार्क का दौरा किया था। उन्होंने पार्क की स्थिति का निरीक्षण कर अधिकारियों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए थे। डीसी ने कहा कि पार्क शहर के लोगों के लिए स्वास्थ्य और मनोरंजन का केन्द्र हैं, इसलिए उनकी स्थिति में सुधार बेहद जरूरी है।




हर पार्क को चमकाया जाएगा : सुरभि
नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने बताया कि शहर के हर पार्क को चमकाया जाएगा। इससे न सिर्फ लोग सुबह-शाम की सैर का आनंद ले सकेंगे, बल्कि बच्चों के खेल और परिवारों के सामूहिक समय में भी सुधार होगा। उनका उद्देश्य है कि शहरवासियों को सुरक्षित, स्वच्छ और आकर्षक पार्क उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed