{"_id":"6946f29905a3a8211e08c7c7","slug":"four-girls-and-two-youths-arrested-from-a-hotel-on-guhla-road-kaithal-news-c-245-1-kht1013-142451-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गुहला रोड के होटल से चार लड़कियां और दो युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गुहला रोड के होटल से चार लड़कियां और दो युवक काबू
Sun, 21 Dec 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला चीका। डीएसपी गुहला कुलदीप बैनीवाल द्वारा गठित पुलिस टीम ने शनिवार को गुहला रोड स्थित एक होटल पर छापा मारकर चार लड़कियों और दो युवकों को काबू किया। होटल में अनैतिक कार्य करवाने के आरोप में चीका थाना में होटल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
शनिवार को डीएसपी गुहला कुलदीप बैनीवाल ने चीका थाना प्रभारी अमन कुमार तथा गुहला थाना प्रभारी रेखा की अगुवाई में पुलिस की अलग-अलग पार्टियां गठित कर शहर के होटलों की जांच के निर्देश दिए। पुलिस टीमों ने कई होटलों को खंगाला, लेकिन वहां कुछ संदिग्ध नहीं मिला।
गुहला रोड पर नगरपालिका कार्यालय के सामने बने होटल से पुलिस ने चार लड़कियों को रेस्क्यू कर उन्हें चीका थाने में लाई। हालांकि पुलिस के अनुसार लड़कियां आपत्तिजनक हालत में नहीं थीं। होटल से दो युवकों को भी पुलिस ने काबू किया है। इसके बाद डीएसपी कुलदीप बैनीवाल की शिकायत पर चीका थाना में होटल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। डीएसपी बैनीवाल ने बताया कि एसपी के आदेशानुसार शहर के विभिन्न होटलों में जांच अभियान चलाया गया, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि शहर में किसी भी प्रकार की गलत व अनैतिक गतिविधि नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस महीने और नवंबर में भी पुलिस ने होटलों में कार्रवाई की थी। करनाल रोड स्थित होटल फाइव स्टार में पुलिस ने तीन महिलाओं और दो युवकों को काबू किया था। पुलिस ने होटल मालिक को के खिलाफ मामला दर्ज किया था।