फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four arrested including a woman accused in the case of theft of tractor batteries

Kaithal News: ट्रैक्टरों की बैटरी चोरी के मामले में महिला आरोपी सहित चार गिरफ्तार

Sat, 10 May 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 10 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Four arrested including a woman accused in the case of theft of tractor batteries
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने ट्रैक्टर की बैटरी चोरी मामले में महिला आरोपी सहित चार आरोपी काबू किए हैं। इन आरोपियों की गिरफ्तार से जिला हिसार व कैथल की दो-दो चोरी की वारदातों को सुलझाने में सफलता हासिल की गई है। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 30 कट्टे गेहूं, दो वेल्डिंग गैस सिलेंडर, ट्रैक्टरों और इनवर्टर की बैटरी व वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद की गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जाखौली निवासी सुरेंद्र की शिकायत के अनुसार तितरम नरवाना रोड़ स्थित लक्ष्मी धर्म कांटा से लोडर व ट्रैक्टर की बैटरी चोरी हो गई थी। तितरम थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था। एसपी आस्था मोदी ने एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ को जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने के आदेश दिए गए थे। मामले की जांच दौरान एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम ने धमतान साहिब जिला जींद निवासी आरोपी प्रदीप, जयबीर, संदीप तथा महिला आरोपी बबली को गिरफ्तार कर लिया गया। व्यापक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देने के अतिरिक्त थाना सदर क्षेत्र के तहत व जिला हिसार में दो चोरियों को भी अंजाम देना कबूल किया।
विज्ञापन


जो अप्रैल माह दौरान सांघन अनाज मंडी 45 कट्टे गेहूं चोरी कर लिए गए थे। सदर थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था। 15 अप्रैल की रात हिसार स्थित एक मैरिज पैलेस से अज्ञात ने बर्तन चोरी कर लिए थे। आजाद नगर थाने हिसार में यह मामला दर्ज कराया गया था। थाना सदर हिसार के एक अन्य मामले में अज्ञात आरोपियों ने 21 अप्रैल की रात मिर्जापुर रोड़ हिसार स्थित एक बंद पड़ी स्टील कूलर फैक्ट्री से इन्वर्टर बैटरी व अन्य सामान चोरी किया था। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 30 कट्टे गेहूं, दो वेल्डिंग गैस सिलिंडर, ट्रैक्टर की बैटरी, इनवर्टर बैटरी व वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद की गई। सभी आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed