फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four arrest in kaithal

शराब तस्करी के चार मामलों में चार आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Four arrest in kaithal
कैथल। शराब तस्करी के चार मामलों में पुलिस द्वारा चार आरोपियों को काबू किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अनूूप सिंह की टीम ने फ्रांसवाला रोड कैथल पर एक गाड़ी को रुकवा कर जांच की। चालक कुराड़ निवासी शमशेर को 2 पेटियों से 144 बोतल बीयर सहित काबू किया। तस्करी में प्रयोग की जा रही गाड़ी भी जब्त कर ली गई। दूसरे मामले में सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की अगुवाई में एचसी कमलजीत सिंह की टीम द्वारा डीग रोड स्थित गांव रमाणा-रमाणी निवासी राजेश कुमार को उसके खेत से चलती भट्ठी सहित काबू किया गया। आरोपी से तैयार हो चुकी सवा 10 बोतल शराब, 150 लीटर लाहन व गैस सिलिंडर एवं चूल्हा बरामद किए गए। तीसरे मामले में सीआईए-टू के एएसआई उज्जवल सिंह की टीम द्वारा आरोपी सुमित कुमार रमाणा-रमाणी को उसके खेत से काबू कर 150 लीटर लाहन बरामद किया गया। वहीं चौंकी किठाना पुलिस के एचसी सुरेंद्र सिंह की टीम द्वारा आरोपी रामनिवास भालंग को उसके मकान सामने से सवा 3 बोतल हथकढ़ी शराब सहित काबू कर लिया।
विज्ञापन

फरार आरोपी काबू
थाना सदर पुलिस के सबइंस्पेक्टर अशोक कुमार द्वारा गांव मानस से आरोपी बलिंद्र मानस को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 मई को एएसआई सत्यवान की टीम द्वारा आरोपी बलिंद्र के पशुबाड़े से 110 लीटर लाहन बरामद किया गया था। आरोपी मौके से फरार हो गया था। चौकी अनाज मंडी पुलिस के सबइंस्पेक्टर किताब सिंह द्वारा आरोपी नरेश निवासी जाखौली अड्डा कैथल को बाइक सहित काबू कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से 24 बोतल शराब बरामद होने पर मोटरसाइकिल जब्त कर लिया गया। पुलिस मामलों की आगामी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed