फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four advocates filed nomination papers

Kaithal News: चार अधिवक्ताओं ने दाखिल किए नामांकन पत्र

Tue, 18 Feb 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 18 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Four advocates filed nomination papers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला बार एसोसिएशन के चुनावों के लिए नामांकन के पहले दिन सोमवार को चार अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किए। इनमें प्रधान पद के लिए एक, सचिव पद के लिए दो और कोषाध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन शामिल हैं।

चुनाव अधिकारी एडवोकेट जय प्रकाश जागलान, उप चुनाव अधिकारी एडवोकेट विजय कुमार शर्मा, दरवेश कादयान और ओम प्रकाश सिरसवाल ने बताया कि सोमवार को प्रधान पद के लिए संदीप शर्मा ने पर्चा भरा। वे वर्ष 2005 से वकालत के पेशे में हैं।
विज्ञापन


वे वर्ष 2016 में एसोसिएशन के सचिव रह चुके हैं। सचिव पद के लिए सचिन सिंघल और उमेश ने नामांकन पत्र भरे। सचिन सिंघल वर्ष 2019 से अभ्यास कर रहे हैं और उमेश 2014 से
विज्ञापन
विज्ञापन


वकालत कर रहे हैं। इन दोनों ने पहले कभी बार एसोसिएशन का चुनाव नहींं लड़ा है।

इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद के लिए दिनेश कुमार भाटिया ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वे 2021 से वकालत के पेशे में हैं। उप प्रधान और सह सचिव पद के लिए किसी भी वकील ने नामांकन नहीं किया। मंगलवार को नामांकन भरने का दूसरा व अंतिम दिन है। चुनाव अधिकारियों ने संयुक्त रूप से यह भी बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 19 फरवरी को 10 से 11 बजे तक होगी। इसके बाद 20 फरवरी को 11 से 3 बजे के बीच नाम वापस लिए सकेंगे। 28 फरवरी को सुबह नौ से लेकर पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद इसी दिन मतों की गिनती होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।


उन्होंने बताया कि प्रधान पद का चुनाव लड़ने के लिए 10 वर्ष की अभ्यास, उप प्रधान और सचिव का चुनाव लड़ने के लिए पांच वर्ष की अभ्यास व सह सचिव और कोषाध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने के लिए तीन वर्ष की वकालत का अभ्यास जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed