फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four accused of murderous attack arrested

Kaithal News: कातिलाना हमले के चार आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Four accused of murderous attack arrested
कैथल। माघो माजरी गांव में एक बुजुर्ग पर कातिलाना हमला करने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने चार आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन

डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि माघो माजरी निवासी नरेश ने शिकायत दी थी कि छह फरवरी की सुबह उसका पिता रणधीर खेत से चारा लेकर घर की तरफ आ रहा था। स्कूल के पास गांव के ही प्रदीप व तीन अन्य व्यक्तियों ने उसके पिता पर गंडासी व अन्य हथियारों से हमला कर दिया व चोटें मारी और मौके से फरार हो गए।एसपी राजेश कालिया ने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में एसआई वीरेंद्र ने माघो माजरी निवासी आरोपी प्रदीप, जिला जींद के गांव पेगा निवासी अभिषेक व जिला झज्जर के गांव परनाला निवासी प्रिंस और रितेश को काबू कर लिया। डीएसपी ने बताया कि प्रदीप की बुआ के नाम गांव में पौना किला जमीन थी। जमीन प्रदीप के परिवार की ओर से मना करने पर भी रणधीर ने खरीद ली। इसी रंजिश के चलते प्रदीप ने अपने दोस्तों के साथ वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed