फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four accused arrested in murder case

हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in murder case
कैथल। पुलिस ने मारपीट कर हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2 लाठी, 1 गंडासा तथा 1 गंडासी बरामद की गई है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि ढयोडखेड़ी निवासी मनीष ने शिकायत दी थी कि उसने अपने पशुबाड़े पर शेड डलवाई थी। जिस कारण 20 नवंबर की सुबह उसके बाड़े के पड़ोसी गुलाब सिंह के साथ कहासुनी हो गई। फिर वह अपने घर से बाड़े में जा रहा था तो रास्ते में गुलाब सिंह व उसके अन्य परिवार वाले उसके साथ लड़ाई झगड़ा करने लगे तथा उसके ऊपर लाठी गंडासी से हमला कर दिया।

शोर सुनकर बीच बचाव करने आए उसके चाचा रतन सिंह, सुंदर तथा भाई अनिल को भी उनके द्वारा हमला करके चोट मारी गई तथा सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। ज्यादा चोट लगने के कारण रतन सिंह की मृत्यु हो गई। एसपी ने बताया कि मामले की जांच थाना प्रबंधक तितरम महिला इंस्पेक्टर नन्ही देवी की अगुवाई में आरोपी गुलाब सिंह, जसबीर उर्फ जस्सु, सलिंद्र उर्फ सुरेंद्र तथा सुभाष सभी निवासी ढयोडखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 2 लाठी, 1 गंडासा तथा 1 गंडासी बरामद की गई है। सभी आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed