फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Foundation level one exam on 24th December

Kaithal News: बुनियाद लेवल वन की परीक्षा 24 दिसंबर को

Thu, 05 Dec 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 05 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Foundation level one exam on 24th December
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शिक्षा विभाग की ओर से 24 दिसंबर को बुनियाद लेवल वन की परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। सुपर-100 और बुनियाद कार्यक्रम को लेकर पंजीकरण प्रक्रिया व जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हो चुके हैं। कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यार्थियों को विकल्प फाउंडेशन की ओर से कोचिंग प्रदान की गई है।

आगामी बैच 2025-27 के लिए चयन किया जाना है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशानुसार विद्यार्थियों के चयन हेतु पंजीकरण किया गया है जिसके तहत लेवल-1 की खंड स्तरीय परीक्षा में भाग लेने हेतु कक्षा आठवीं तथा 10 वीं के छात्रों ने सबसे अधिक पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन


जारी शेड्यूल के अनुसार खंड स्तरीय बुनियाद लेवल-वन की परीक्षा 24 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। सुपर-100 कार्यक्रम के लिए वर्तमान में 10वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी जो फरवरी-मार्च 2025 में 10वीं की परीक्षा देंगे। बुनियाद कार्यक्रम के लिए वर्तमान में आठवीं में पढ़ रहे विद्यार्थी जो मार्च 2025 में आठवीं की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के लिए पिछली कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। 60 प्रतिशत से कम वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाना ऐच्छिक होगा।


मिशन बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम के लिए खंड स्तरीय परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 24 दिसंबर को बुनियाद लेवल वन की परीक्षा होगी। 60 प्रतिशत से कम वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाना ऐच्छिक होगा।

-अनिल कुमार, नोडल अधिकारी और जिला विज्ञान विशेषज्ञ, कैथल।
मिशन बुनियाद का शेड्यूल
लेवल-1 परीक्षा
24 दिसंबर

लेवल-1 परीक्षा परिणाम
20 जनवरी 2025

लेवल-2 परीक्षा
28 जनवरी 2025

लेवल-2 परीक्षा परिणाम
07 फरवरी 2025

लेवल-3 परीक्षा आरिएंटेशन 11 फरवरी 2025

लेवल-3 परीक्षा परिणाम
20 मार्च 2025

काउंसलिंग
25 मार्च 2025

बैच शुरू
07 अप्रैल 2025
सुपर-100 परीक्षा शेड्यूल
लेवल-1 परीक्षा
05 फरवरी 2025

लेवल-1 परीक्षा परिणाम
20 फरवरी 2025

लेवल-2 परीक्षा
05 अप्रैल 2025

लेवल-2 परीक्षा परिणाम
30 अप्रैल 2025

बैच शुरू
05 मई 2025
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed