फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Former MLA Tejveer said goodbye to BJP

Kaithal News: पूर्व विधायक तेजवीर ने भाजपा को कहा अलविदा

Fri, 13 Sep 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 13 Sep 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Tejveer said goodbye to BJP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक तेजवीर सिंह को पार्टी की ओर से उन्हें विधानसभा का टिकट नही दिए जाने से खफा होकर उन्होंने भाजपा को अलविदा कह दिया है। अपने समर्थकों के साथ सलाह करने के बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन कर लिया है।

उसके कार्यकर्ताओं में भी भाजपा के प्रति गहरी नाराजगी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं में इस बात का मलाल था कि तेजवीर सिंह ने भाजपा की जी जान से सेवा की और एक सच्चे सिपाही के तौर पर प्रहरी के रूप में दिन रात पार्टी के साथ खड़े रहे। इसके बावजूद पार्टी ने उनकी अनदेखी की जिसका खामियाजा अब चुनावों में भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


तेजवीर सिंह के कांग्रेस पार्टी में जाने से पूंडरी में भाजपा को करारा झटका लगा है और विधानसभा चुनाव में भाजपा को इससे काफी नुकसान हो सकता है। माना जाता है कि तेजवीर सिंह का अपना राजनीतिक रुतबा है और पूंडरी की राजनीति में उनका खासा प्रभाव है। पूंडरी हलके में तीन-तीन शिक्षण संस्थानों के प्रधान है। पूर्व विधानसभा स्पीकर स्व: ईश्वर सिंह से उन्हें राजनीति विरासत में मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed