फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Former minister Surjewala is the head of stop recruitment gang: Leela Ram

पूर्व मंत्री सुरजेवाला भर्ती रोको गैंग के मुखिया : लीलाराम

Mon, 17 Jun 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 17 Jun 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Former minister Surjewala is the head of stop recruitment gang: Leela Ram
कैथल। भाजपा विधायक लीलाराम ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रणदीप सुरजेवाला को भर्ती रोको गैंग का मुखिया करार दिया। उन्होंने कहा कि सुरजेवाला के पास पूरी टीम है, जो हर भर्ती को रोकने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि हरियाणा में युवा बेरोजगार ही रहे ताकि भाजपा के खिलाफ माहौल बना सकें।
विज्ञापन

कार्यालय पर कार्यकर्ताओं संग मीटिंग के बाद जारी विज्ञप्ति में लीलाराम ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब सुरजेवाला ने कैथल के लिए कुछ किया नहीं और अब आंसू बहाकर लोगों की हमदर्दी लेना चाहते हैं, लेकिन कैथल के लोग असलियत को पहचान चुके हैं। इसलिए किसी झांसे में नहीं आने वाले। सुरजेवाला स्वयं तीन माह में एक बार कैथल आते हैं और लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन


विदित हो कि बीते रोज सुरजेवाला ने एचसीएस भर्ती पर सवाल उठाया था। इस मौके पर उनके साथ रामकुमार नैन, नरेश मित्तल , हरपाल शर्मा क्योंडक, मुकेश जैन, अशोक भारती, अनिल आहूजा, धर्मवीर भोला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed