{"_id":"6261b2d729d4e512c24cd04e","slug":"foreign-woman-cheated-3-85-lakh-by-luring-dollars-kaithal-news-knl105694964","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी महिला ने पहले की दोस्ती, डॉलर का लालच देकर तीन लाख 85 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी महिला ने पहले की दोस्ती, डॉलर का लालच देकर तीन लाख 85 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। फेसबुक पर एक विदेशी महिला ने दोस्ती कर युवक से तीन लाख 85 हजार रुपये ठग लिए। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सिविल लाइन थाने में दी शिकायत में भगत सिंह कॉलोनी निवासी सुरेश कह्नमार ने बताया कि उसने चार अप्रैल को ठगी की शिकायत साइबर क्राइम थाने में दी थी। युवक ने बताया कि कुछ समय पहले उसके फेसबुक पर एक महिला की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया था। उसके बाद महिला के साथ फेसबुक पर बातें होने लगीं। महिला ने एक दिन अपना व्हॉट्सएप नंबर दिया। उससे व्हाट्सएप पर भी चैटिंग होने लगी। महिला ने बताया था कि अमेरिका में रहती है और आर्मी में नौकरी करती है। इस समय सीरिया युद्ध में उसकी ड्यूटी लगी है। कुछ महीने में वह सेवानिवृत्त होने वाली है। उसके बाद वह भारत आकर रहना चाहती है। वह अपने सारे पैसे भारत उसके पास पार्सल से भेज रही है। सुरेश ने बताया कि उसके पास 30 मार्च को एक फोन आया और कहा कि आपका विदेश से कोई पार्सल आया है। पार्सल लेने के लिए आपको 75 हजार रुपये देने होंगे। उसने खाते में पैसे जमा करवा दिए। इसके चार घंटे बाद दोबारा फोन आया और पूछा कि क्या आपको पता है इस पार्सल में क्या है, तो उसने ऐसी जानकारी होने से मना कर दिया। ठग ने कहा कि इसमें तो विदेशी डॉलर हैं। डॉलर को लेने के लिए अतिरिक्त चार्ज देना होगा। ठग ने दूसरी बार तीन लाख 10 हजार रुपये जमा करवा लिए। 31 मार्च को फोन फिर फोन आया कि तकनीकी कमी के कारण आपके डॉलर आपको नहीं मिल पाएंगे। एक अप्रैल को उसका फोन आया कि डॉलर को भारतीय मुद्रा में बदलने के लिए अलग से पांच लाख 30 हजार रुपये देने होंगे। इससे उसे शक हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। ठग ने शिकायतकर्ता सुरेश से दो बार में तीन लाख 85 हजार रुपये ठग लिए। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि सुरेश कुमार की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जांच की जाएगी।