फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fogging in schools to prevent mosquito-borne diseases

Kaithal News: स्कूलों में मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए फॉगिंग

Tue, 22 Jul 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 22 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Fogging in schools to prevent mosquito-borne diseases
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। बारिश के मौसम में मच्छरों के प्रकोप और उससे उत्पन्न बीमारियों से बचाव के लिए नगर पालिका सीवन द्वारा एक विशेष फॉगिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर पालिका सचिव दीपक कुमार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इसके तहत नगर के कन्या विद्यालय और मॉडल संस्कृति स्कूल में व्यापक स्तर पर फॉगिंग की गई।

सचिव दीपक कुमार ने बताया कि वर्षा ऋतु में जलभराव और गंदगी के कारण मच्छरों का तेजी से प्रजनन होता है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसरों में विशेष फॉगिंग कराई गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या न हो।
विज्ञापन


दीपक कुमार ने नगरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों और आस-पास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि गंदगी ही मच्छरजनित बीमारियों की जड़ है और समय रहते नियंत्रण न होने पर यह गंभीर रूप ले सकती हैं। नगर पालिका नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान का संचालन स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर हरकीरत के मार्गदर्शन में किया गया। फॉगिंग की संपूर्ण प्रक्रिया बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता भारत भूषण के नेतृत्व में संपन्न हुई। भारत भूषण ने बताया कि दोनों स्कूलों के सभी कक्षों, कार्यालयों और परिसर स्थित पार्कों में गहन फॉगिंग की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे मच्छरों की संख्या में काफी कमी आएगी और छात्रों को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण मिलेगा। नगर पालिका द्वारा संचालित यह अभियान नगर के अन्य क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से आगे जारी रहेगा। प्रशासन ने आमजन से आह्वान किया है कि वे फॉगिंग टीम का सहयोग करें और अपने मोहल्लों में स्वच्छता बनाए रखने में सहभागी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed