फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fog swallows two more people in accident

Kaithal News: धुंध ने दो और लोगों को हादसे में निगला

Sat, 16 Nov 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 16 Nov 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Fog swallows two more people in accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका, कैथल। धुंध के कारण हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें अग्रवाल धर्मशाला के सात बार प्रधान रहे चुके कस्तूरी लाल गर्ग के साथ शिक्षा देवी शामिल हैं।

हादसे में जान गंवाने वाले अग्रवाल धर्मशाला चीका के पूर्व प्रधान कस्तूरी लाल गर्ग अग्रवाल धर्मशाला चीका के सात बार प्रधान रह चुके हैं और उनका पूरे क्षेत्र में अच्छा खासा रसूख था। वहीं, मृतक महिला शिक्षा देवी भी काफी धार्मिक विचारों की थीं और वह नियमित रूप से गोशाला चीका में गो माता की सेवा किया करती थीं। कस्तूरी लाल गर्ग व महिला शिक्षा देवी की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि धार्मिक यात्रा कर वीरवार की रात को चीका वापस चीका लौट रहे श्रद्धालुओं की एक क्रूजर गाड़ी हिसार चंडीगढ़ हाईवे पर कलायत के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में अग्रवाल धर्मशाला चीका के पूर्व प्रधान कस्तूरी लाल गर्ग व एक महिला शिक्षा देवी की मौत हो गई जबकि गाड़ी में सवार सुरेंद्र सिंगला व सात अन्य महिला श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार को कस्तूरी लाल गर्ग व सुरेंद्र सिंगला सहित 10 महिलाएं एक वाहन में सवार होकर पुष्कर (राजस्थान) के लिए गई थी। वीरवार को वापसी में इन श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम व सालासर के दर्शन किए और देर शाम को चीका के लिए चले थे। बताया जा रहा है रात लगभग अढ़ाई बजे हिसार चंडीगढ़ मार्ग पर कलायत के गांव खरक पांडवा के पास श्रद्धालुओं की गाड़ी सड़क पर खड़े एक अन्य वाहन के साथ टकरा गई।


हादसे के बाद घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल कैथल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने कस्तूरी लाल गर्ग व महिला शिक्षा देवी को मृत घोषित कर दिया जब गंभीर रूप से घायल महिलाओं को चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया और मामूली रूप से घायल हुए लोगोंं का उपचार शुरू किया।

इस दुर्घटना में कस्तूरी लाल गर्ग की पत्नी कुसुम देवी व एक अन्य महिला को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed