फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Flu corners will also be made in community health centers

Kaithal News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी बनाएं जाएंगे फ्लू कॉर्नर

Wed, 28 May 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 28 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Flu corners will also be made in community health centers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कोरोना महामारी की आहट के बीच बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इन तैयारियों के बीच जिले के अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जल्द ही फ्लू कॉर्नर बनाएं जाएंगे। जबकि इससे पहले जिला नागरिक अस्पताल में जिला स्तर पर फ्लू कॉर्नर बना दिया गया है। वहीं, नागरिक अस्पताल में कोरोना महामारी को लेकर 20 बेड का आईसोलेशन वार्ड भी बना दिया गया है। इसके साथ ही संदिग्ध बुखार वाले मरीजों के सैंपल लिए जाएंगे।

तीन दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने सतर्कता बरतने के लिए चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे। गायिनी व बाल रोग वार्ड में बेहतर व्यवस्था बनाने के आदेश जारी किए थे यह आदेश सावधानी बरतने के लिहाज से विभाग ने जारी किए हैं। जिले में कोरोना महामारी के समय 378 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन


यह रही थी स्थिति ः जिले में कोरोना महामारी की शुरूआत से लेकर अब तक विभाग की ओर से पांच लाख 51 हजार 146 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 15 हजार 496 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जबकि 378 लोगों की कोरोना महामारी के कारण मौत की हो चुकी है। हालांकि राहत की बात यह है कि वर्तमान समय में कोरोना का कोई भी केस नहीं है। दूसरा यह भी है कि जिले में कोरोना महामारी से ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत भी 97.5 रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से निपटने के लिए यह है व्यवस्था :स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना से निपटने के लिए इस समय जिले में तीन ऑक्सीजन प्लांट, 425 सामान्य कोविड बेड हैं। इसमें 100 बेड का प्री-फेब्रिकेटेड कोविड अस्पताल भी शामिल है। जबकि 195 ऑक्सीजन बेड, 28 नॉन ऑक्सीजन बेड, 42 आईसीयू, 09 वेंटिलेटर और छह वेंटिलेटर एंबुलेंस हैं।


कोरोना से निपटने के लिए विभाग ने सभी प्रकार की तैयारियां कर ली है। अब महानिदेशक के आदेशों के तहत जिले में स्थापित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में फ्लू कॉर्नर बनाएं जाएंगे। इसके लिए सिविल सर्जन के माध्यम से पत्र जारी करवा दिया गया है। - डॉ. नीरज मंगला, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed