फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Five miscreants robbed the car by showing a Pistal

पांच बदमाशों ने कट्टा दिखाकर लूटी गाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Five miscreants robbed the car by showing a Pistal
कैथल। पबनावा के पास पांच बदमाशों ने देसी कट्टा, लोहे की रॉड दिखाकर गाड़ी लूट ली। गाड़ी में पांच हजार रुपये, कंपनी के कुछ कागजात के अलावा उसकी डिकी में पेस्टीसाइड के डिब्बे रखे थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ढांड थाना में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव भमरौला थाना गोंडा जिला अलीगढ़ उत्तरप्रदेश हाल कैथल निवासी योगेश कुमार ने ढांड थाने में शिकायत देते हुए बताया कि वह एक साल से दिल्ली की कंपनी में काम कर रहा है। 29 जुलाई की सुबह वह काम से गाड़ी में बाहर गया था। रात करीब साढ़े सात बजे कैथल वापस आते समय जैसे ही वह गांव पबनावा के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाश उसकी कार के शीशे को हाथ मारने लगे। उन्होंने गाड़ी रोकने के लिए कहा तो उसने रोक दी। गाड़ी रोकते ही दो बदमाशों ने उसकी गाड़ी की चाबी छीन ली। इसके बाद तीन अन्य युवक भी वहां पहुंच गए। एक युवक ने देसी कट्टा निकाला और उसकी गर्दन पर रख कर उसे पीछे वाली सीट पर धकेल दिया। दो युवक हाथ में लोहे की रॉड भी लिए हुए थे।
विज्ञापन

योगेश का आरोप है कि उसके साथ हाथापाई की गई और पैसे निकालने के लिए कहा गया। इस बीच वह किसी तरह गाड़ी की खिड़की खोल कर वहां से खेतों की तरफ भाग गया। इस बीच बदमाश उसकी गाड़ी को लेकर फरार हो गए। उसमें पांच हजार रुपये और कंपनी के कुछ जरूरी कागजात रखे थे। गाड़ी की डिक्की में पेस्टीसाइड के डिब्बे रखे थे। वारदात के बाद उसने पुलिस को फोन किया। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि योगेश की शिकायत पर पांच बदमाशों के खिलाफ आर्म एक्ट, मारपीट व धारा 395 सहित केस दर्ज किया गया है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed