{"_id":"64ff6d4671a1dcc6a00b8f74","slug":"five-cases-of-dengue-found-in-two-days-number-reaches-66-kaithal-news-c-245-1-kht1001-4439-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दो दिनों में मिले डेंगू के पांच केस, संख्या हुई 66","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दो दिनों में मिले डेंगू के पांच केस, संख्या हुई 66
Tue, 12 Sep 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में दो दिन में डेंगू के पांच नए मरीज मिले हैं। अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 66 पर पहुंच गई है। डेंगू के बचाव के जिले का स्वास्थ्य विभाग अब तक करीब सवा दो लाख घरों का सर्वे कर चुका है। यह काम लगातार जारी है, फिर भी डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद डेंगू पर नकेल नहीं कसी जा सकी है।
दूसरी ओर डेंगू के बचाव को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 282 टीमें भी अलग से बनाई हैं। इसमें 550 एएनएम भी शामिल हैं। सोमवार को जिले में मानस गांव, कलायत के वार्ड नंबर 11 और कैथल के सुभाष नगर में डेंगू का नया मरीज मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने अब डेंगू से बचाव के लिए ग्राम पंचायतों में दवा देनी शुरू कर दी है।
उप सिविल सर्जन और डेंगू के जिला संयोजक डाॅ. नीरज मंगला ने बताया कि रविवार और सोमवार को दोनों दिन पांच नए मामले डेंगू के मिले हैं। सोमवार को तीन नए केस मिले हैं। अब जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 66 हो चुकी है। डेंगू के बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार कार्य किया जा रहा है।ो