फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Five arrested including mother and doctor for murder of teenager after rape

Kaithal News: दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या में मां व डॉक्टर समेत पांच पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Five arrested including mother and doctor for murder of teenager after rape
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/यमुनानगर। किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या को सड़क हादसे का रूप देने की साजिश का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मां और डॉक्टर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी लाडी व एक अन्य गिरफ्त से बाहर हैं।

इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता में हत्या की धारा 103 व पॉक्सो एक्ट के तहत रादौर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला कैथल ट्रांसफर कर दिया। बाद में कैथल जिले के थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तारी आरोपियों को मंगलवार को गूला सब डिवीजन की अदालत में पेश किया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया गया। गिरफ्तार लोगों में किशोरी की मां, यमुनानगर के गांव जुब्बल निवासी रेखा, हंसूमाजरा निवासी डॉ. राजेश, रणजीत व रणजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया, यमुनानगर के रादौर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी 15 वर्षीय बेटी को कुरुक्षेत्र सत्संग में ले जाने की बात कहकर 19 मई को घर से गई थी। अगले दिन जब उसने फोन किया तो पत्नी बोली कि वे अभी सत्संग में हैं और कल आएंगे। अगले दिन दोपहर करीब डेढ़ बजे उसकी पत्नी दौड़ते हुए आई और कहा कि उसकी बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और दुर्घटना की बात सही मानते हुए बेटी का संस्कार कर दिया। इसके बाद उसकी पत्नी लगातार दुर्घटना की बात बदल-बदल कर बता रही थी।

रविवार को बेटी की रस्म क्रिया थी। इस दौरान ही उसकी पत्नी ने रोते हुए उसे बताया कि उसकी बेटी के साथ हादसा नहीं हुआ था। बल्कि नशे की ओवरडोज से उसकी मौत हुई है।

आरोपी ने संबंधों की जानकारी परिवार को देने की धमकी देकर बुलाया था मां-बेटी को
किशोरी की मां ने बताया कि रेखा नाम की महिला उसके साथ एक फैक्टरी में काम करती है। रेखा ने उसकी दोस्ती कैथल के हंसुमाजरा निवासी लाडी के साथ करवाई। एक दिन जब वह लाडी से मिलने गई तो दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। यह सिलसिला जारी था। एक दिन लाडी ने उसे अपने बेटी को भी लाने के लिए कहा।

जब उसने इन्कार किया तो लाडी ने धमकी दी कि वह निजी संबंधों की बात महिला के परिजनों को बता देगा। यह बात रेखा को बताई तो उसने भी बात मानने की सलाह दी। रेखा की बातों में आकर वह 19 मई को घर से सत्संग में जाने की बात कहकर निकली और अपनी बेटी को लेकर लाडी के पास चली गई। रेखा भी उसके साथ थी। हंसूमाजरा पहुंचने पर लाडी ने उसे नशीले पदार्थ की पुड़िया दी। उसने पुड़िया बेटी को खिला दी। मां से संबंध बनाने के बाद वह बेटी के कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद बेटी की चीख सुनाई दी। वह और रेखा कमरे में पहुंचे। लाडी ने एक और पुड़िया दी। दोनों महिलाओं ने जबरन बेटी को नशीला पदार्थ खिला दिया। बेटी के मुंह से झाग निकलने लगा। थोड़ी देर में लाडी का भाई रणजीत भी वहां पहुंच गया। किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर गांव के ही डॉक्टर राजेश को बुलाया। डॉक्टर ने इंजेक्शन दिया। इसके बाद बेटी की मौत हो गई। रणजीत ने उनके गांव के ही चालक रणजीत सिंह को गाड़ी लेकर बुलाया। सभी ने शव धौलरा अड्डे पर फेंक दिया। इसके बाद महिला ने घर पर पति को दुर्घटना की कहानी सुनाई।


इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

मामले की जांच गुहला प्रभारी एसआई विजेंद्र सिंह की टीम कर रही है। पुलिस ने किशोरी की मां, जुब्बल निवासी रेखा, कैथल के हंसु माजरा निवासी लाडी, लाडी के भाई रणजीत, पड़ोसी मिठू,

डॉक्टर राजेश व कार चालक रणजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed