फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Five accused arrested for obstructing police duty during night curfew

नाइट कर्फ्यू के दौरान पुलिस ड्यूटी में बाधा डालने पर पांच आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for obstructing police duty during night curfew
कोरोना को लेकर लगाए गए नाइट कर्फ्यू में पुलिस की ड्यूटी बाधा डालने पर 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि माता गेट कैथल पर लगने वाले मेले के दौरान 12 अप्रैल की रात कोरोना महामारी के दृष्टिगत कोविड-19 संक्रमण पर रोकथाम के लिए लगाए गये रात्रि कर्फ्यू के दौरान थाना शहर पुलिस के सुरक्षा एजेंट मनोज कुमार मेले में बतौर गुप्तचर ड्यूटी सादे कपड़ों में तैनात था। इसी दौरान रात करीब 10 बजे के बाद पुलिस कर्मचारी मेला स्थान को खाली करवा रहे थे। इसी बीच कैथल से बाईपास की ओर जाने वाली सड़क पर लगे झूला संचालक झूला बंद करने के लिए बोला गया। इस दौरान पट्टी अफगान निवासी 5/6 नौजवान युवक झूले से नहीं उतरे और झूला संचालक के साथ कहासुनी करने लगे। इसके बाद पुलिस ने उक्त युवकों को उतरवाने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ भी बदतमीजी की। पुलिस आरोपियों को पीसीआर में बैठाकर सिटी थाना में ले जाया गया। आरोपियों ने सुरक्षा एजेंट को जाति सूचक शब्द व जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रबंधक शहर सबइंस्पेक्टर शिवकुमार की टीम ने आरोपियों मंदीप, सोहन, सैंकी, जोरा, मनीष गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed