{"_id":"60d2362b8ebc3ed77f5a3c97","slug":"firing-in-a-fight-three-injured-from-bullets-kaithal-news-knl740584145","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में फायरिंग, तीन को लगी गोलियां, एक अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े में फायरिंग, तीन को लगी गोलियां, एक अन्य घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन नगर में दो पक्षों में किसी रंजिश में हुए झगड़े में एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिसमें तीन लोगों को गोलियां लगी हैं, जबकि एक अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने भी आवश्यक कार्रवाई आरंभ कर दी है। फायरिंग से गली नंबर तीन में दहशत फैल गई।
अर्जुन नगर में गली नंबर तीन निवासी रवि और सतपाल ने बताया कि गली नंबर चार निवासी एक ही परिवार के आठ से दस व्यक्ति आए और फायरिंग कर दी। जिस कारण उनके घर के आस-पास दहशत फैल गई। रवि ने बताया कि उसके चाचा का लड़का रिंकू काम से आया था। जहां एक व्यक्ति व उसकी पत्नी ने ईंटों से हमला कर दिया। इसके बाद जब उनसे बातचीत करनी चाही तो उन पर भी हमला किया गया। इसके बाद उसके घर के सामने आकर आरोपी के परिवार के कई लोगों ने फायरिंग की। जिसमें कइयों को चोटें आई और तीन को गोली लगी है।
यहां पहुंचे सचिन ने बताया कि उसके पिता बर्तन की दुकान करते हैं। दुकान से लौटे ही थे कि फायरिंग में उसके पिता को गोली लगी हैं। साथ ही करीब (60) साल के नफे सिंह, उसके पुत्र (35) साल के राजेश और इशम सिंह (50) को गोलियां लगी हैं। वहीं पड़ोस में ही रहने वाला रघुबीर सिंह भी हमले में घायल हुआ है। सभी को जिला अस्पताल में लाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी दिलीप सिंह ने मौके का मुआयना किया। रवि ने मौके पर बिखरे गोलियों के खाली खोल दिखाते हुए कहा कि न जाने कितनी राउंड फायरिंग हुई है।
विज्ञापन
घायल नफे सिंह ने कहा कि दो तीन माह पहले कोई बात हुई थी। इसी रंजिश में आरोपियों ने उन पर हमला किया है। करीब दस से बाहर व्यक्तियों ने अचानक आकर फायरिंग कर दी। जिसमें उन्होंने भी ईंट आदि बरसाईं, लेकिन आरोपी गोलियां चलाकर फरार हो गए। घटना के बाद जिला अस्पताल में पीड़ितों के परिजनों की भीड़ उमड़ी हुई थी और पुलिस अधिकारी बयान दर्ज करते हुए कार्रवाई में व्यस्त थे।
डीएसपी दिलीप सिंह ने कहा कि तीन को गोलियां लगने की सूचना है। एक अन्य व्यक्ति घायल है। दो पक्षों में किसी रंजिश की बात तो सामने नहीं आई। वर्चस्व की लड़ाई लग रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। सभी की हालत खतरे से बाहर है।