{"_id":"69dd4f5350084b2d82029472","slug":"firefighters-plan-a-sit-in-kaithal-news-c-18-1-knl1004-885734-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अग्निशमन कर्मियों ने बनाई धरने की रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अग्निशमन कर्मियों ने बनाई धरने की रूपरेखा
Tue, 14 Apr 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
कैथल। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें लंबित मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को रखते हुए कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। इसी क्रम में धरना देने की रूपरेखा भी तैयार की गई। कर्मचारियों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचाएंगे। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों से एकजुट रहने का आह्वान किया और कहा कि अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन