फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fired in wine shop in baalu village two die

शराब ठेके में लगी आग में दो व्यक्तियों की जलने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fired in wine shop in baalu village two die
कलायत। गांव बालू में गत रात्रि अज्ञात कारणों से शराब के ठेके में लगी आग से दो व्यक्तियों की जलने से मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। ठेकेदार सतपाल ने आरोप लगाया है कि उसके ठेके में साजिश के तहत आग लगाई गई है। उन्होंने कहा कि शराब की दुकान के पीछे ही बेडरूम है, जिसमें वे दोनों सो रहे थे। मरने वालों में एक गांव कुराड़ का ओमप्रकाश व दूसरा नेपाल का रहने वाला भगत सिंह है। ठेके में सो रहा तीसरा कर्मी बिंदर बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

बिंदर ने बताया कि रात दो बजकर 51 मिनट पर अचानक गहरे धुएं से उसकी आंख खुली। धुआं दुकान के पीछे बेडरूम से आ रहा था। उसने देखा कि दरवाजे में कुंडी लगी थी। उसने ठेकेदार के भाई सुरेंद्र को फोन किया तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे। सुरेंद्र ने बताया कि जिस समय वे मौके पर पहुंचे तो वहां दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन लोग भागने की फिराक में थे। उन्होंने उन लोगों को ललकारा व पीछा भी किया पर वे भाग गए।
विज्ञापन

तीन अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज
आग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और शराब ठेकेदारों ने दमकल वाहन के सहयोग से आग को शांत किया। जेसीबी की मदद से पीछे की दीवार गिरा कर शवों को बाहर निकाला। कलायत पुलिस ने इस गंभीर मामले में शराब ठेकेदार सतपाल बालू की शिकायत पर तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या, आगजनी, जानलेवा हमला करने और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश शराब कारोबार में था हिस्सेदार
शराब ठेकेदार सतपाल सिंह ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि गांव कुराड़ निवासी ओमप्रकाश उसका शराब कारोबार में हिस्सेदार था। भगत सिंह नेपाली रसोइये के रूप में कार्य करता था।

कलायत थाना प्रभारी बिलासा राम ने बताया कि मृतकों का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर दाह संस्कार किया गया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed