{"_id":"58d0195c4f1c1be7431a3071","slug":"fire-shop-burnt-sweet-factory-fire-department-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची मिठाई बनाने वाले प्रतिष्ठान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची मिठाई बनाने वाले प्रतिष्ठान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
ब्यूरो कैथ्ाल
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
दमकल विभाग ने 6 घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदाना गेट स्थित शिव नगर में कच्ची मिठाई बनाने के एक प्रतिष्ठान मेें लगी आग से 4 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर स्वाहा हो गया। आग रात करीब ढाई बजे लगी। जिसका पता सुबह चार बजे पड़ोसियों को चल सका। सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने दीवारें तोड़ते हुए करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार चंदाना गेट स्थित शिव नगर में कच्ची मिठाई (बताशे, पतीशा सहित अन्य सामान) बनाने के प्रतिष्ठान में रात करीब 2.30 बजे आग लग गई। सुबह 4 बजे पड़ोसियों को यहां से उठते धुएं व तपिश से आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर सुरजीत एंड ब्रदर्स के मालिक जोगिंद्र सिंह पुत्र चंदन व सुरजीत पुत्र जोगिंद्र निवासी गांव रेहड़िया मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उसके पड़ोसी ने सुबह 4 बजे सूचना दी कि उनके प्रतिष्ठान में आग लगी हुई है और धुआं उठ रहा है।
मौके पर पहुंचकर उन्होंने दमकल विभाग में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी कुछ समय में मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट-सर्किट की वजह से लग सकती है। आग के कारण यहां रखी मिठाई पत्तीसा, चीनी, मैदा, घी, रिफाइंड, मशीनें, औजार, खाली डिब्बे आग की भेंट चढ़ गए और दो मंजिल बिल्डिंग की हालत भी जर्जर हो गई है व दरारें आ गई है। आग के कारण लगभग 40 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान में आग रात करीब ढ़ाई बजे लगी थी और पड़ोसियों को इसकी सूचना 4 बजे लगी थी।
विज्ञापन
दीवारें तोड़कर 6 घंटों में आग पर पाया काबू
यहां बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ रखे होने के कारण पानी डालते ही आग भड़कती रही। जिस पर कर्मचारियों ने साहस का परिचय देते हुए सीढ़ियां दीवारों पर लगाकर बिल्डिंग की दीवारें तोड़कर कड़ी मेहनत के बाद करीब 10 बजे आग पर काबू पाया।
लेबर छुट्टी पर थे, जान का नुकसान टला
गनीमत यह रही कि आग लगने के समय प्रतिष्ठान में काम बंद पड़ा था, क्योंकि होली पर्व के कारण लेबर छुट्टी पर गई हुई थी। जिस कारण बड़ा जानमाल का बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां काम शुरू होने के साथ काफी संख्या में मजदूर काम करते है, जो मिठाइयों के साथ पतासे, इलाइची दाने जैसा समान बनाते हैं।
दमकल विभाग कैथल के इंचार्ज सुरेंद्र ने बताया कि दमकल विभाग की 5 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।