{"_id":"6467c3f0a9dcff06460af574","slug":"fire-in-battery-factory-due-to-short-circuit-kaithal-news-c-18-1-126709-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शॉर्ट सर्किट से बैटरी फैक्टरी में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शॉर्ट सर्किट से बैटरी फैक्टरी में आग
Sat, 20 May 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 20 May 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पुराने रेलवे स्टेशन के पास एक इनवर्टर बैटरी की फैक्टरी में शुक्रवार को आग लग गई। हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इसका कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। सूचना मिलने पर अग्निशमन की दो गाड़ियों की मदद से कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
पुराने रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक इन्वर्टर बैटरी की फैक्टरी में अचानक आग लग गई। कर्मचारियों ने अपने स्तर पर भी आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया।
दमकल विभाग की दो गाड़ियां लेकर पहुंचे कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी के अंदर बैटरी और कबाड़ का मेटीरियल अधिक मात्रा में था। साथ ही लाखों रुपये के बैटरी व इन्वर्टर भी रखे हुए थे। उधर, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
दमकल विभाग के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने कहा कि करीब सुबह साढ़े 11 बजे उन्हें बैटरी की फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर दो अग्निशमन की गाडिय़ां पहुंच गई थी। दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के पास फैक्टरी का कोई रिकॉर्ड नहीं है। फैक्ट्री मालिक का नाम दीपक बताया जा रहा है, जो मौके पर नहीं मिला। लोगों ने बताया कि लाखों का नुकसान हुआ है।