{"_id":"6802ac7a438c41fe9c07d5cf","slug":"fire-continues-in-kailaram-fields-on-the-second-day-too-kaithal-news-c-18-1-knl1004-627363-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैलरम के खेतों में दूसरे दिन भी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैलरम के खेतों में दूसरे दिन भी आग
Sat, 19 Apr 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कैलरम गांव के खेतों में शुक्रवार को दूसरे दिन भी आग लगने की घटना घटित हुई जिसमें आधा एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। घटना के दौरान आग में फंसा कंबाइन चालक बाल बाल बच गया। बीते रोज बिजली घर के पास खेत में आग लगने से किसानों का नुकसान हुआ था।
किसान बलबीर सिंह के खेत में कंबाइन से गेहूं की कटाई की जा रही थी। इस दौरान अचानक बिजली के तार से कंबाइन छू गई। इस वजह से तारों से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते खेत में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग को बुझाने में जुटे ग्रामीणों ने फसल बचाने की भरपूर मशक्कत की पर सफल न हो सके। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब पहुंची, तब आग पर काबू पाया जा सका। घटना के दौरान कंबाइन चालक बाल बाल बच गया।
गौरतलब है कि गुरुवार को गांव कैलरम के बिजली घर के पास खेत में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से किसान राजकुमार की करीब आधा एकड़ में गेहूं के फाने जल गए थे। खेतों में काम कर रहे किसानों और स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पाया और नेशनल हाईवे पर बनाए गए अस्थाई परचेज सेंटर में रखे गए गेहूं के कट्टों को जलने से बचाया था।