फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   fir on communal post

फेसबुक पर कॉमेंट किया तो पुलिस ने दर्ज किया मामला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
fir on communal post
ध्यान से करें सोशल मीडिया का प्रयोग हिंदू-मुस्लिम विषय पर फेसबुक पर कॉमेंट, पुलिस ने दर्ज किया मामला संवाद न्यूज एजेंसी कैथल। दो व्यक्तियों द्वारा फेसबुक पर हिंदू-मुस्लिम विषय पर आपत्तिजनक कॉमेंट करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में पुलिस कर्मचारी पवन कुमार ने बताया कि वह थाना तितरम में बतौर अनुसंधान कर्ता तैनात है। फेसबुक पर उसने देखा कि एक लक्ष्य शर्मा नामक व्यक्ति द्वारा पोस्ट किया गया कि एक कुता भी एक दिन रोटी खाकर आपका वफादार बन जाता है । पर कुछ इंसान देश का आनाज जन्म से खा रहे है । फिर भी वफादार नहीं हो पाए धर्म विशेष के लोग। उसका पूरा पता किया गया तो वह प्यौदा निवासी लक्ष्य मिला। उसने कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार व हरियाणा सरकार द्वारा जारी किए आदेशों की जानबुझ कर अवेहलना करके हिंदू-मुस्लिम को लेकर विवादित झूठा मैसिज डालकर दोनों समुदायों को भडक़ाने हेतू व भय पैदा करने के लिए यह मैसिज फेस बुक आईडी पर यह मैसिज डाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भडक़ाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फेसबुक पर ही एक अन्य पोस्ट पर केस    इसी प्रकार के एक अन्य मामले में पुलिस को दी शिकायत में पुलिस कर्मचारी ने बताया कि वह कानून व्यवस्था में ड्यूटी के लिए सीवन गेट कैथल पर मौजूद था। जहां दो व्यक्तियों ने उसे बताया कि फेसबुक आईडी सिद बंसल एडवोकेट के नाम से आईडी है। जिस पर उसने धार्मिक भावनाओ को भडक़ाने से सबंधित एक पोस्ट अपनी फेसबुक आई डी पर की है। जिसमें जांच करने पर पता चला कि एक समूदाय विशेष के बारे में कहा गया है कि ये कैथल में कोरोना फैलाएंगे। इनको निकालों यहां से। इनको धार्मिक स्थलमें बंद करके बाहर से सील कर दो। इस प्रकार के पोस्ट डालकर धार्मिक भावनाएं भडक़ाने का व समाज में भय पैदा किया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed