फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   FIR against husband and in-laws for dowry harassment

Kaithal News: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति और सास-ससुर पर प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
FIR against husband and in-laws for dowry harassment
कैथल। महिला थाना पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने डीएसपी कार्यालय से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीवन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 16 अप्रैल 2016 को फतेहाबाद जिले के निवासी सोनू के साथ हुई थी। विवाह के समय उसके मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास और ससुर ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, पति नशे की हालत में अक्सर उसके साथ मारपीट करता था, जबकि सास और ससुर भी छोटी-छोटी बातों पर डंडों और चप्पलों से उसकी पिटाई करते थे। महिला ने बताया कि परिवार में विवाद को सुलझाने के लिए कई बार पंचायतें भी हुईं लेकिन आरोपियों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का कहना है कि वर्ष 2023 में भी उसे दोनों बच्चों सहित घर से निकाल दिया गया था। बाद में पंचायत के हस्तक्षेप से वह दोबारा ससुराल पहुंची लेकिन कुछ समय बाद फिर से प्रताड़ना शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed